फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Justice Sanjay Kumar Agrawal Takes Oath as Chief Justice of Rajasthan High Court

राजस्थान: हाईकोर्ट के नए ‘मुखिया’ जस्टिस संजय अग्रवाल, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

Mon, 07 Sep 2026 12:35 PM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Mon, 07 Sep 2026 12:35 PM IST
सार

राजस्थान हाईकोर्ट को नया मुख्य न्यायाधीश मिला। जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल ने 44वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने उन्हें शपथ दिलाई।

विज्ञापन
Justice Sanjay Kumar Agrawal Takes Oath as Chief Justice of Rajasthan High Court
जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान हाईकोर्ट को सोमवार को नया नियमित मुख्य न्यायाधीश मिल गया। जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल ने राजस्थान हाईकोर्ट के 44वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने राजभवन में आयोजित समारोह में उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

विज्ञापन

जस्टिस अग्रवाल ने अंग्रेजी में शपथ ग्रहण की। समारोह की शुरुआत मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से जारी उनकी नियुक्ति संबंधी अधिसूचना और वारंट का वाचन करके की। इसके बाद उन्होंने राज्यपाल से नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश को शपथ दिलाने का अनुरोध किया।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री समेत कई प्रमुख लोग मौजूद

शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी और डॉ. प्रेमचंद बैरवा, विधि मंत्री जोगाराम पटेल सहित मंत्रिपरिषद के कई सदस्य मौजूद रहे। राजस्थान हाईकोर्ट के न्यायाधीश, न्यायिक अधिकारी, वरिष्ठ अधिवक्ता और जस्टिस अग्रवाल के परिजन भी समारोह में शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढें- जयपुर: राजस्थान हाईकोर्ट को मिला नया मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस संजय के. अग्रवाल की नियुक्ति को केंद्र की मंजूरी
समारोह में राजस्थान हाईकोर्ट के जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा, जस्टिस इन्द्रजीत सिंह, जस्टिस महेंद्र कुमार गोयल, जस्टिस सुदेश बंसल, जस्टिस अनुप कुमार ढंड, जस्टिस अनिल कुमार उपमन, जस्टिस आनंद शर्मा, जस्टिस समीर जैन और जस्टिस अशोक कुमार जैन मौजूद रहे।

महाधिवक्ता राजेंद्र प्रसाद, एएसजी भरत व्यास, डीजे ब्रजेंद्र कुमार, महासचिव विजय चौधरी, अरुण झांझड़िया, रमित पारीक, बार काउंसिल के रजनीश गुप्ता और सतीश खांडल समेत कई अधिवक्ताओं ने भी समारोह में शिरकत की।

हाईकोर्ट को मिला नया नेतृत्व

जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल के मुख्य न्यायाधीश पद की जिम्मेदारी संभालने के साथ राजस्थान हाईकोर्ट में नए नेतृत्व की शुरुआत हुई है। अब न्यायपालिका और अधिवक्ता जगत की नजरें उनके नेतृत्व में हाईकोर्ट की न्यायिक प्राथमिकताओं और प्रशासनिक कार्यशैली पर रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed