{"_id":"5997f5984f1c1b2e7d8b45a3","slug":"ex-princess-of-jaipur-diya-kumari-did-love-marriage","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रानी पद्मावती के लिए आगे आई ये राजकुमारी, कभी प्यार के लिए लड़ी थी समाज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रानी पद्मावती के लिए आगे आई ये राजकुमारी, कभी प्यार के लिए लड़ी थी समाज से
Fri, 10 Nov 2017 01:46 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 10 Nov 2017 01:46 PM IST
विज्ञापन
1 of 8
पद्मावती और दीया कुमारी
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक राजकुमारी ने अपने प्यार के लिए समाज से लोहा लिया था, अब वे फिल्म 'पद्मावती' में इतिहास से कथित छेड़छाड़ के विरोध में सामने आई हैं। हम बार कर रहे हैं पूर्व राज परिवार की सदस्य दीया कुमारी की। जो सवाई माधोपुर से विधायक भी हैं। हाल ही में दीया कुमारी ने ट्वीट कर फिल्म के नाम पर इतिहास से छेड़छाड़ को बर्दाश्त नहीं करने की बात लिखी थी। इसके बाद कई राजपरिवारों ने फिल्म का विरोध किया है।
शादी से समाज हुआ था नाराज
2 of 8
पति के साथ दीया कुमारी
- फोटो : फाइल फोटो
दीयाकुमारी की शादी अगस्त 1997 में हुई थी। शादी के साथ ही एक विवाद भी शुरू हुआ। उन्होंने नरेंद्र सिंह से प्रेम विवाह किया था। विवाद इसलिए हुआ कि दोनों एक ही गोत्र के थे। इसे लेकर राजपूत समाज में एकबारगी तो आक्रोश भी नजर आया। सगोत्री शादी को लेकर खिलाफत भी शुरू हुई, लेकिन वे अपने निर्णय पर अडिग रहीं।
भरापूरा है इनका परिवार
3 of 8
दीया कुमारी परिवार के साथ
शादी के बाद उनके तीन बच्चे हुए। उनके पहली संतान बेटा हुआ। 2 जुलाई 1998 को पद्मनाभ ने जन्म लिया। पद्मनाभ पूर्व महाराजा भवानी सिंह द्वारा 22 नवम्बर 2002 को उनका युवराज घोषित किया गया और 27 अप्रैल 2011 को जयपुर की गद्दी पर विराजमान हुए। इसके बाद दूसरा पुत्र लक्ष राज सिंह है और उनकी पुत्री गौरवी कुमारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
थामा भाजपा का हाथ
4 of 8
पीएम मोदी के साथ दिया कुमारी
- फोटो : फाइल फोटो
दीया कुमारी ने राह चुनी राजनीति की। अपनी दादी पूर्व राजमाता गायत्री देवी की तरह ही उन्होंने राजनीति में प्रवेश किया। दीया कुमारी ने हाथ थामा भाजपा का। सितम्बर 2013 में जयपुर में हुई रैली के दौरान भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस रैली में वर्तमान प्रधानमंत्री व गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह, वसुंधरा राजे समेत कई नेता मौजूद थे।
विज्ञापन
फिल्मी हस्तियों के बीच भी हैं फेमस
5 of 8
दीपिका पादुकोण के साथ दीया कुमारी
- फोटो : फाइल फोटो
इसके बाद दीया कुमारी को भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर सवाई माधोपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का मौका मिला। उन्होंने खूब मेहनत की और सीट के साथ ही लोगों का दिल जीतने में भी कामयाबी पाई। वे जहां आम जनता के साथ खेतों में फावड़े चलाती दिखीं तो रोटी बेलती भी नजर आईं। वहीं लोगों के साथ खाना भी खाया। दीया कुमारी फिल्मी कलाकारों से लेकर राजनीतिक गलियारों तक पहचानी जाती है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।