फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तिरंगे का अपमान कर 50 हजार लोग गा रहे थे वंदे मातरम्! जानें कहां...

Fri, 10 Nov 2017 11:31 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 10 Nov 2017 11:31 AM IST
विज्ञापन
National flag insulted in jaipur during the vande matram programme
फाइल फोटो।
देशभक्ति के नाम पर होने वाले आयोजनों मे भीड़ जुटाने के प्रयास में आयोजनकर्ता राष्ट्रीय धरोहर और राष्ट्र की पहचान का भी कई बार अपमान कर जाते हैं। ऐसा ही कुछ आठ नवंबर को जयपुर में आयोजित वॉयस आॅफ यूनिटी कार्यक्रम में हुआ। राजस्थान सरकार के यूथ बोर्ड और एचएसएस फाउण्डेशन के वंदे मातरम् कार्यक्रम में 50 से ज्यादा युवाओं व अन्य लोगों ने एक साथ राष्ट्रगीत गाया।

बिना अशोक चक्र के लहराता रहा तिरंगा

National flag insulted in jaipur during the vande matram programme
​कार्यक्रम में लहराता ​तिरंगा
कार्यक्रम मे बिना अशोक चक्र वाला तिरंगा लहराता नजर आया। यहां मौजूद हजारों स्कूली बच्चों के हाथों में और मुख्य आयोजन स्थल पर बिना अशोक चक्र वाला तिरंगा लगा दिया। गौरतलब है कि जयपुर के एसएमएस स्टेडियम में बॉलीवुड संगीतकार आनंदजी के निर्देशन में यहां 300 संगीतज्ञों के साथ 50 हजार लोगों ने राष्ट्रगान गया था।

केंद्रीय मंत्री व प्रदेश के मंत्री सहित नेता भी आयोजन में शामिल

National flag insulted in jaipur during the vande matram programme
सुरेश प्रभु थे मौजूद
कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री सुरेश प्रभु के अतिरिक्त राजस्थान सरकार के तमाम मंत्रियों ने शिरकत की थी। लेकिन किसी का ध्यान तिरंगे के अपमान पर नहीं गया। वहीं अब मामला तूल पकड़ता देश भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सहित अन्य नेता इस बात की जानकारी नहीं होने की बात कहकर बचने का प्रयास  कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पायलट ने लगाया भाजपा पर आरोप

National flag insulted in jaipur during the vande matram programme
वंदेमातरम कार्यक्रम में छात्रा
इधर, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट का कहना है यह चौंकाने वाली बात है कि सरकारी कार्यक्रम में तिरंगे का अपमान किया गया है। पीसीसी चीफ ने कहा कि यह भाजपा का असली चेहरा है। उन्होंने कहा है कि नोटबंदी और वंदे मातरम् कार्यक्रम का आपस में कोई सबंध में नहीं था।
विज्ञापन

विपक्ष ने बना रखी थी दूरी

National flag insulted in jaipur during the vande matram programme
फाइल फोटो।
सरकार ने जान बूझकर इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन नोटबंदी के एक वर्ष पूर्ण होने पर ​किया। हालां​कि जयपुर में इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन तीसरी बार किया गया था। वहीं नोटबंदी के एक वर्ष पूर्ण होने पर जहां राजस्थान सरकार ने वंदे मातरम कार्यक्रम का आयोजन ​किया वहीं विपक्षी कांग्रेस ने इस कार्यक्रम से दूरी बनाकर रखी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed