द कैनल क्लब इंडिया की ओर से दशहरा मैदान में डॉग शो आयोजित किया गया। शो में करीब 40 ब्रीड्स के दो सौ से ज्यादा डॉग शामिल हुए। तरह तरह की ब्रीड्स को देखने के लिए मैदान में बड़ी संख्या में शहरवासी भी आए।
अपने Dogs को लेकर पहुंचे Owners
2 of 5
अपने Dogs को लेकर पहुंचे Owners
- फोटो : अमर उजाला
शो में डॉग ओनर्स अपने डॉग्स के साथ पहुंचे। वे अपने डॉग्स को सजा धजाकर लाए थे। शो का प्रमुख आकर्षण तिब्बेतियन मस्टीफ रहा। जिसे देखने के लिए लोग पहुंचे। इसकी लोगों ने तारीफ भी की।
Dogs के बने जोड़े भी
3 of 5
Dogs के बने जोड़े भी
- फोटो : अमर उजाला
शो में सबसे अनोखा रहा मेट्रीमोनियल एंड डेटिंग कार्निवाल। इसमें अपने डाग्स के लिए डॉग आनर्स ने सही पार्टनर की तलाश की और उसका जोड़ा बनवाया। इसके लिए रजिस्ट्रेशन भी करवाया गया।
Dogs के लिए कई प्रतियोगिताएं भी हुई
4 of 5
Dogs के लिए कई प्रतियोगिताएं भी हुई
- फोटो : अमर उजाला
इस शो में डॉग्स के बीच कई तरह की प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई। इसमें उनकी ब्यूटी, स्टाइल, दौड़ समेत कई प्रतियोगिताएं देखने को मिली।
Dogs को देखने जुटे शहर वासी भी
5 of 5
Dogs को देखने जुटे शहर वासी भी
- फोटो : अमर उजाला
शो में जो ब्रीड्स आईं उनमें इंग्लैंड की ब्रीड शनलाउजर, जर्मन ब्रीड मिनिएचर पिंशर समेत कई ब्रीड्स भी शामिल हुई। उन्हें देखने के लिए शहरवासी भी जुटे।