फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इशिता, शानू, शालू बनकर फ्रेंडशिप, फिर शुरू होता है ब्लैकमेलिंग का खेल

Sun, 18 Feb 2018 01:25 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Sun, 18 Feb 2018 01:25 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan a young girl arrested in Blakemailing case in jaipur
ब्लेकमेलिंग केस में अरेस्ट आरोपी - फोटो : Amar Ujala

कभी इशिता, तो कभी शालू या फिर शानू बनकर हुस्न के जाल में युवकों को फंसाने वाली यह युवती बेहद शातिर है। पहले किसी बहाने बातचीत शुरू करती और फिर नजदीकियां बढ़ाकर दोस्ती। इसके बाद शुरू होता है बदनामी का डर दिखाकर ब्लैकमेलिंग का खेल। ऐसी ही एक युवती को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 

इंजीनियरिंग स्टूडेंट से दोस्ती और फिर ब्लैकमेलिंग

Rajasthan a young girl arrested in Blakemailing case in jaipur
Friendship - फोटो : Demo pic

युवती को जयपुर कमिश्नरेट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई की है जवाहर नगर थाना पुलिस ने। डीसीपी (पूर्व) कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी इशिता उर्फ शालू उर्फ शानू खां पठान (24) जयपुर के पांच्यावाला वैशाली नगर तथा बक्शावाला सांगानेर में रहती है। जनवरी, 2011 में ब्यावर निवासी अनिमेष ने जवाहर नगर थाने में एक मुकदमा दर्ज करवाया था। जिसमें बताया कि वह करीब छह-सात साल पहले राजापार्क में कमरा किराए पर लेकर इंजीनियरिंग की पढ़ाई करता था। तब उसकी मुलाकात आरोपी युवती इशिता उर्फ शालू से हुई।

ब्लैकमेलिंग करने पर पुलिस के हवाले किया

Rajasthan a young girl arrested in Blakemailing case in jaipur
blackmail

युवती और अनिमेष के बीच ये मुलाकात दोस्ती में बदल गई। एक दिन आरोपी युवती अनिमेष के कमरे पर पहुंची और उसे बदनाम करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया। इस दौरान उसने मोटी रकम की मांग की हंगामा हुआ तो अनिमेष के मकान मालिक चंद्र कटारिया और पड़ोसियों ने आरोपी युवती को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। जवाहर नगर थाना पुलिस ने इशिता को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ कोर्ट में चालान पेश कर दिया था। इसके बाद युवती जमानत पर जेल से बाहर आई और फिर फरार हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट ने जारी किया स्टैंडिंग वारंट

Rajasthan a young girl arrested in Blakemailing case in jaipur
court - फोटो : demo pic

गिरफ्तार युवती इशिता के खिलाफ कोर्ट ने पिछले साल स्टैंडिंग वारंट जारी किया था। तब से पुलिस उसे पकड़ने का प्रयास कर रही थी। कल उसके हल्दीघाटी गेट, हसनपुरा में होने का पता चला। तब हैडकांस्टेबल रामनारायण के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया। उसे कल कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया। थानाप्रभारी जितेंद्र गंगवानी ने बताया कि आरोपी युवती के खिलाफ जयपुर के जवाहर नगर, जवाहर सर्किल, वैशाली नगर व आदर्श नगर में इसी तरह युवकों को ब्लैकमेल कर रुपये ऐंठने के मुकदमे दर्ज है।


 
विज्ञापन

फरारी के दौरान चंड़ीगढ़ में युवक के खिलाफ दुष्कर्म का केस

Rajasthan a young girl arrested in Blakemailing case in jaipur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : demo pic
यह भी सामने आया कि जेल से बाहर आने के बाद फरारी के दौरान इस युवती ने चंडीगढ़ में भी एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया। जिसमें चंडीगढ़ पुलिस ने युवक के खिलाफ चालान पेश कर दिया था। दुष्कर्म के केस में फंसे युवक की ओर से पैरवी करते हुए वकील युवती के खिलाफ जयपुर के कई थानों में ब्लेकमेलिंग के मुकदमे दर्ज होने की जानकारी दी गई। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed