कभी इशिता, तो कभी शालू या फिर शानू बनकर हुस्न के जाल में युवकों को फंसाने वाली यह युवती बेहद शातिर है। पहले किसी बहाने बातचीत शुरू करती और फिर नजदीकियां बढ़ाकर दोस्ती। इसके बाद शुरू होता है बदनामी का डर दिखाकर ब्लैकमेलिंग का खेल। ऐसी ही एक युवती को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
इंजीनियरिंग स्टूडेंट से दोस्ती और फिर ब्लैकमेलिंग
2 of 5
Friendship
- फोटो : Demo pic
युवती को जयपुर कमिश्नरेट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई की है जवाहर नगर थाना पुलिस ने। डीसीपी (पूर्व) कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी इशिता उर्फ शालू उर्फ शानू खां पठान (24) जयपुर के पांच्यावाला वैशाली नगर तथा बक्शावाला सांगानेर में रहती है। जनवरी, 2011 में ब्यावर निवासी अनिमेष ने जवाहर नगर थाने में एक मुकदमा दर्ज करवाया था। जिसमें बताया कि वह करीब छह-सात साल पहले राजापार्क में कमरा किराए पर लेकर इंजीनियरिंग की पढ़ाई करता था। तब उसकी मुलाकात आरोपी युवती इशिता उर्फ शालू से हुई।
ब्लैकमेलिंग करने पर पुलिस के हवाले किया
युवती और अनिमेष के बीच ये मुलाकात दोस्ती में बदल गई। एक दिन आरोपी युवती अनिमेष के कमरे पर पहुंची और उसे बदनाम करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया। इस दौरान उसने मोटी रकम की मांग की हंगामा हुआ तो अनिमेष के मकान मालिक चंद्र कटारिया और पड़ोसियों ने आरोपी युवती को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। जवाहर नगर थाना पुलिस ने इशिता को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ कोर्ट में चालान पेश कर दिया था। इसके बाद युवती जमानत पर जेल से बाहर आई और फिर फरार हो गई।
कोर्ट ने जारी किया स्टैंडिंग वारंट
गिरफ्तार युवती इशिता के खिलाफ कोर्ट ने पिछले साल स्टैंडिंग वारंट जारी किया था। तब से पुलिस उसे पकड़ने का प्रयास कर रही थी। कल उसके हल्दीघाटी गेट, हसनपुरा में होने का पता चला। तब हैडकांस्टेबल रामनारायण के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया। उसे कल कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया। थानाप्रभारी जितेंद्र गंगवानी ने बताया कि आरोपी युवती के खिलाफ जयपुर के जवाहर नगर, जवाहर सर्किल, वैशाली नगर व आदर्श नगर में इसी तरह युवकों को ब्लैकमेल कर रुपये ऐंठने के मुकदमे दर्ज है।
फरारी के दौरान चंड़ीगढ़ में युवक के खिलाफ दुष्कर्म का केस
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : demo pic
यह भी सामने आया कि जेल से बाहर आने के बाद फरारी के दौरान इस युवती ने चंडीगढ़ में भी एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया। जिसमें चंडीगढ़ पुलिस ने युवक के खिलाफ चालान पेश कर दिया था। दुष्कर्म के केस में फंसे युवक की ओर से पैरवी करते हुए वकील युवती के खिलाफ जयपुर के कई थानों में ब्लेकमेलिंग के मुकदमे दर्ज होने की जानकारी दी गई।