{"_id":"5a28e5864f1c1b59678c0928","slug":"love-jihad-murder-case-in-rajsamand-in-these-cases-people-are-also-brutally-killed","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लव जिहाद को लेकर इस हैवानियत ने ही नहीं, इन बेरहमियों ने भी मचाई सनसनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लव जिहाद को लेकर इस हैवानियत ने ही नहीं, इन बेरहमियों ने भी मचाई सनसनी
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 07 Dec 2017 01:18 PM IST
गाड़ी से कुदाल उठाता युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लव जिहाद के नाम पर राजसमंद में हैवानियत की हदें पार करते हुए की गई हत्या ने एक बार फिर पुलिस व्यवस्था को कटघरे में खड़ा कर दिया है। वहीं, पिछले कुछ महीनों में यहां ऐसी कई वारदातें हुई हैं, जिनकी खबर ने सनसनी फैला दी है। ऐसे-ऐसे कत्ल जिनको सुनने के बाद एकबारगी तो पुलिस भी सकते में आ गई। राजसमंद में कल शंभूलाल ने पचास वर्षीय अफराजूल की हत्या कर दी। उसने बाकायदा हत्या का वीडियो बनाया। जिसमें वह पहले उस व्यक्ति की कुदाल से हत्या करता और बाद में उस पर पेट्रोल डालकर जलाता नजर आ रहा है। उसने और भी वीडियो जारी किए और बताया कि लव जेहाद के कारण उसने ये हत्या की है।
पति और बच्चों को उतारा था मौत के घाट
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
इससे पहले अलवर के शिवाजी पार्क इलाके में हुई घटना ने दिल दहला दिया था। यहां एक महिला ने पति और चार बच्चों की प्रेमी के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। मास्टरमाइंड संतोष और उसके प्रेमी हनुमान के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था और दोनों शादी करना चाहते थे। दोनों के संबंध के बारे में संतोष के पति बनवारी को पता चल गया था जिसके कारण बनवारी अपनी पत्नी से मारपीट भी करने लगा था। हनुमान ने संतोष के पति को रास्ते से हटाने का पहले भी प्लान बनाया था, लेकिन संतोष ने उसे मना कर दिया क्योंकि बनवारी को मार भी देते तो भी उसके बच्चे उसको दूसरी शादी नहीं करने देते। ऐसे में उन्होंने पति समेत चार बच्चों को भी मार डाला।
महिला ने नकारा प्यार तो बेटे को मार डाला
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
वहीं अपने से दोगुनी उम्र की महिला के प्यार में एक युवक इस कदर पागल हुआ कि उसने एक खतरनाक कदम उठा डाला। अजमेर में मार्बल नगरी किशनगढ़ में दो दिन पहले 7 साल के मासूम की मौत का गांधीनगर थाना पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गांधीनगर थानाधिकारी भाग सिंह ने बताया कि 25 नवम्बर की सुबह वंश मार्बल के पास 7 साल वर्षीय फूल कुमार का शव झाड़ियों में मिला था। उसकी धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई थी। इस मामले में मार्बल फैक्ट्री के श्रमिकों को शक के दायरे में लेकर जब पूछताछ की गई तो बिहार के ही खगड़िया निवासी 18 वर्षीय निपुण कुमार उर्फ मिथुन ने हत्या की वारदात कबूली। उसने बताया कि बच्चे की मां से प्रेम करता था, लेकिन वह उसके प्रस्ताव को स्वीकार नहीं कर रही थी। ऐसे में उसने हत्या कर दी।
विज्ञापन
भाभी को मार, लाश से बनाए थे संबंध
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
वहीं अजमेर के रामगंज थाना पुलिस ने विवाहिता की हत्या की इस वारदात का पर्दाफाश किया तो परिवार सकते में आ गया। पुलिस ने बताया कि सुभाष नगर स्थित सुंदर नगर में रहने वाली दुर्गा देवी संदिग्ध परिस्थितियों में घायल होकर 28 नवम्बर को जेएलएन अस्पताल पहुंची थी। जहां उसकी मौत हो गई। चिकित्सकों ने संदिग्ध मौत मानकर रामगंज थाना पुलिस को सूचना दी थी। पोस्टमार्टम में शारीरिक संबंध बनाने व गला घोटकर हत्या करने की बात सामने आई। रामगंज थानाधिकारी अजयकांत रतूड़ी ने बताया कि मामले में गहनता से जांच की गई तो सामने आया कि रिश्ते में देवर लगने वाले राजू ने ही दुर्गा को मौत के घाट उतारा है। राजू को हिरासत में लेकर पूछा की तो उसने वारदात करना कबूल कर लिया। साथ ही उसने लाश के साथ संबंध बनाने की बात भी स्वीकार की।
जिसका किया दाहसंस्कार, वो लौट आई!
demo pic
करौली जिले के सकलूपुरा गांव के एक घर में चारे के ढेर में भीषण आग लग गई थी। इस आग में जलने से एक महिला की मौत हुई थी। मृतक की पहचान उसके कपड़ों के आधार पर करके एक परिवार ने दाह संस्कार कर दिया गया। करीब दो महीने बाद ये युवती अचानक अपने पीहर लौट आई। ये देखकर घर वाले भी चौंक गए। दरअसल वह ससुराल नहीं जाना चाहती थी। इसलिए उसने एक वारदात को अंजाम दिया। युवती ने इसके लिए एक साजिश रची। साजिश के अनुसार, वह गांव में रहने वाली वृद्धा तीजो देवी को गेहूं देने का बहाना बनाकर अपने घर ले लाई। इसके बाद तीजो पर केरोसिन तेल छिड़ककर चारे के तूड़े में आग लगा दी थी।