फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अखिलेश के जिम ट्रेनर को सपा विधायक के भाईयों ने धुना, पूर्व सीएम को अपशब्द कहने का ऑडियो वायरल 

Thu, 07 Dec 2017 10:02 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 07 Dec 2017 10:02 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh's gym trainer beaten by brothers of SP MLA
पूर्व सीएम के साथ पुरानी फोटो में सपा विधायक इरफान, पीड़ित जिम ट्रेनर साजिद, अखिलेश के साथ पुरानी फोटो में साजिद
कानपुर चकेरी थाना क्षेत्र के पोखरपुर जाजमऊ स्थित फ्यूजन जिम में सपा विधायक इरफान सोलंकी के भाइयों ने जमकर बवाल काटा। कसरत से मना करने पर जिम में तोड़फोड़ की। जिम संचालक और मैनेजर से मारपीट की। महिला मैनेजर को खींचने, तेजाब डालने की धमकी देने और 50 हजार रुपये लूटने का भी आरोप है। एसपी पूर्वी अनुराग आर्या ने बताया कि विधायक के भाइयों के खिलाफ बलवा, डकैती और छेड़छाड़ समेत कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। फुटेज लेकर जांच की जा रही है।

 
Akhilesh's gym trainer beaten by brothers of SP MLA
मारपीट की घटना की जानकारी देता जिम ट्रेनर साजिद अहमद
लखनऊ निवासी साजिद अहमद की पोखरपुर फेज टू के पास जिम है। उन्होंने बताया कि सोमवार को विधायक इरफान सोलंकी के भाई इमरान सोलंकी, फरहान, फैजल और कामरान (चचेरा) जिम में कसरत करने के लिए ट्रायल लेने आए थे। जिम संचालक ने बताया कि उन्होंने कसरत कर रहे दूसरे लोगों के साथ गलत व्यवहार किया था। उन लोगों की शिकायत पर संचालक ने मंगलवार को पहुंचे विधायक के भाइयों को कसरत करने से मना कर दिया। इस पर वे लोग उस समय तो चले गए। शाम करीब 7:30 बजे 10-12 साथियों के साथ जिम में पहुंचे और तोड़फोड़ शुरू कर दी। महिला मैनेजर से खींचतान की। जिम के सेंटर हेड अमित चौहान से गालीगलौज कर मारपीट की। आरोप है कि उनके जेब से 50 हजार रुपये भी निकाल लिए गए। साजिद ने बताया कि सूचना पर जब वे पहुंचे तो उनसे भी मारपीट की। इसके बाद तोड़फोड़ कर भाग निकले। देर रात कांग्रेस के एक विधायक दोनों पक्षों में समझौता कराने के प्रयास में जुटे थे।
 
Akhilesh's gym trainer beaten by brothers of SP MLA
पूर्व सीएम अखिलेश यादव के साथ पुरानी फोटो में साजिद
साजिद पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जिम ट्रेनर रह चुके हैं
कानपुर पोखरपुर स्थित जिम में मंगलवार को सपा विधायक इरफान सोलंकी के भाइयों द्वारा तोड़फोड़, मारपीट और छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। मारपीट के दौरान का एक ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें बवाल के दौरान कुछ लोग पूर्व मुख्यमंत्री को अपशब्द कह रहे हैं। जिम संचालक ने छावनी से कांग्रेस विधायक सुहेल अंसारी पर समझौते का दबाव डालने का आरोप लगाया है। लखनऊ निवासी साजिद अहमद का पोखरपुर फेज -2 में फ्यूजन फिट नाम से जिम है। साजिद पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जिम ट्रेनर रह चुके हैं। मंगलवार शाम सपा विधायक इरफान सोलंकी के भाई इमरान सोलंकी, फरहान, फैजल और कामरान (चचेरा भाई) ने जिम में कसरत करने से रोकने पर बवाल किया था। संचालक और मैनेजर से मारपीट करने के साथ ही महिला ट्रेनर से भी अभद्रता की थी। साजिद की तहरीर पर चकेरी थाने में आरोपियों के खिलाफ एकजुट होकर मारपीट करने, डकैती, छेड़खानी और कई अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज हुई थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Akhilesh's gym trainer beaten by brothers of SP MLA
अखिलेश यादव के साथ पुरानी फोटो में साजिद
जिम संचालक साजिद अहमद का आरोप है कि इस मामले में छावनी विधायक सुहेल अंसारी दबाव बना रहे हैं। वो कह रहे हैं जो भी आपका नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई करवा दी जाएगी। समझौत कर लो। संचालक का कहना है कि पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद होने के बाद भी पुलिस लापरवाही कर रही है। एसपी पूर्वी अनुराग आर्या का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। पूर्व मुख्यमंत्री को अपशब्द कहने वाले लोगों का पता किया जा रहा है। साथ ही आरोपियों की भी तलाश की जा रही है। उनके सामने आने के बाद ही घटना की सही वजह पता चल सकेगी। कानपुर कैंट से विधायक सुहैल अंसारी आपस में सभी भाई हैं, इसलिए हम चाहते हैँ कि सभी एक साथ मिल जुलकर रहे। बिना वजह बात आगे बढ़ाने से कोई फायदा नहीें है। इसीलिए बात करने गया था। मैने किसी पर किसी तरह का दबाव नहीं डाला।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed