फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सीएम का विरोध करने भैंसे ले आए कांग्रेसी, बिदक गई तो पीछे पड़ा दौड़ना

Sat, 11 Nov 2017 05:22 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 11 Nov 2017 05:22 PM IST
विज्ञापन
congress protest with buffaloes to show black remark to bjp
भैंस के पीछे दौड़ते कांग्रेसी - फोटो : Amar Ujala
विरोध का अनोखा तरीका अपनाने के चक्कर में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को लेने के देने पड़ गए और उन्हें प्रदर्शन करना भारी पड़ गया। ये वाकया आज राजस्थान के अलवर में देखने को मिला। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे अलवर के दौरे पर है। इस दौरान अलवर जिला कांग्रेस पार्टी ने प्रदर्शन​ किया। 

बिदक गई भैंस और फिर...

congress protest with buffaloes to show black remark to bjp
भैंस को काबू करने में जुटे कांग्रेसी कार्यकर्ता - फोटो : Amar Ujala
इस प्रदर्शन में कांग्रेसी कार्यकर्ता एक भैंस भी लेकर आए थे। जब नारेबाजी हो रही थी तो यह भैंस बिदक गई और फिर भाग छूटी। इसके बाद कार्यकर्ता इसके पीछे भागे और जैसे-तैसे इसे काबू में किया। बाद में इसे एक पेड़ के बांधा। इसके बाद कांग्रेसी पैदल ही होटल स्वरुप विलास से मुख्यमंत्री की सभा स्थल के लिए रवाना हो गए।

भैंस के गले पर बांधा सीएम का पोस्टर

congress protest with buffaloes to show black remark to bjp
भैंस के गले में बंधा सीएम राजे का पोस्टर - फोटो : Amar Ujala
मोतीडूंगरी पर कांग्रेसी पहले तो काले झंडों दिखाते हुए नारेबाजी रहे और फिर अचानक भैंस ले आए। प्रदर्शनकारियों ने भैंस के गले में एक पोस्टर भी लटका रखा था। अचानक हुए इस प्रदर्शन से पुलिस और प्रशासन में हडकम्प मच गया। इस दौरान एनइबी थानाधिकारी देवेंद्र प्रताप ने भैंस के गले में लटकी मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की फोटो हटाई और भारी पुलिस जाब्ते के बीच मोती डूंगरी के पास प्रदर्शनकारियों को रोक दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हल्की झड़प और फिर गिरफ्तारी

congress protest with buffaloes to show black remark to bjp
गिरफ्तारी देते कांग्रेसी - फोटो : Amar Ujala
इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई। पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया। बाद में इन्हें बस में बिठाकर होटल स्वरुप विलास भेजा गया।
विज्ञापन

विधायक आवास पर फैंका काला रुमाल

congress protest with buffaloes to show black remark to bjp
पुलिस ने निकाला पोस्टर - फोटो : Amar Ujala
इस दौरान कांग्रेस पार्टी के पार्षद द्वारा शहर विधायक आवास पर भी काला रुमाल फेंका गया और नारेबाजी करते हुए वहां से निकल गए वही कांग्रेस पार्टी जिला अध्यक्ष टीकाराम जूली का कहना था कि अलवर शहर में व्याप्त कई समस्याओं को लेकर कई बार जिला कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा जा चुका है इसके बावजूद कोई कार्यवाही नहीं होती है जिसके चलते उन्होंने विरोध स्वरूप यह रैली निकाली है और आगे भी प्रदर्शन जारी रहेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed