{"_id":"5991adfb4f1c1b8f5d8b4a1f","slug":"children-s-march-on-independence-day","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सभी धर्मों से ऊपर है राष्ट्र धर्म, दरगाह के बाहर बच्चों ने ऐसे दिया यह पैगाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी धर्मों से ऊपर है राष्ट्र धर्म, दरगाह के बाहर बच्चों ने ऐसे दिया यह पैगाम
Mon, 14 Aug 2017 07:46 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 14 Aug 2017 07:46 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
अजमेर में तिरंगा मार्च
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
स्वाधीनता दिवस की पूर्व संध्या पर आज बच्चों ने ये बता दिया कि राष्ट्र धर्म सभी धर्मों से ऊपर है। दरगाह के बाहर इन बच्चों ने तिरंगा झंडा हाथ में लिए अमन और चैन का पैगाम दिया।
अजमेर में विश्व प्रसिद्ध ख्वाजा साहब की दरगाह के बाहर तिरंगा मार्च निकाला गया। मार्च में मदरसों के बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इन सभी के हाथों में तिरंगा झण्डा था और जुबां पर हिंदुस्तान जिंदाबाद, वंदे मातरम व भारत माता की जय के नारे।
मदरसे की छात्राओं ने गाए देशभक्ति के तराने
2 of 6
तिरंगा मार्च
- फोटो : amar ujala
तिरंगा मार्च के प्रभारी हाजी महमूद खान ने बताया कि दरगाह में आमतौर पर कौमी एकता का माहौल रहता है लेकिन स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति की भावना जाग्रत करने के लिए बच्चों का उत्साह तारीफ के काबिल रहा। इस दौरान विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व एडीजे राकेश गोरा, अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) अरविंद कुमार सेंगवा, दरगाह के खादिमों की संस्था अंजुमन के अध्यक्ष अब्दुल जर्रार चिश्ती सहित अन्य लोग मौजूद थे। मदरसे की छात्राओं ने मार्च के दौरान देशभक्ति तराने भी प्रस्तुत किए।
जायरीनों को भी वितरित किया तिरंगा
3 of 6
तिरंगा मार्च
- फोटो : amar ujala
अजमेर में हुए कार्यक्रम में सभी ने आजादी के इस त्यौंहार पर दरगाह आने वाले जायरीन व दुकानदारों को तिरंगे झंडे वितरित किए। सभी ने राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को ईमानदारी से निर्वाह करने के लिए मदरसों के बच्चों को प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी
4 of 6
सीकर में हाथ में तिरंगा लिए बच्चे
- फोटो : amar ujala
सीकर में भी मुस्लिम युवाओं ने देश प्रेम की मिसाल पेश की। शहर के जाटीया बाजार मे हुए कार्यक्रम में मुस्लिम युवाओं ने आमजन को तिरंगे का वितरण किया और पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की। राजस्थान मुस्लिम परिषद ने भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
देश का मुसलमान पाकिस्तान की हरकतों से बदनाम
5 of 6
तिरंगा मार्च
- फोटो : amar ujala
परिषद के संस्थापक यूनुस चौपदार ने बताया कि पाकिस्तान की दहशतगर्दी के कारण देश मे अशांति का माहौल बना रहता है। पाकिस्तान की नापाक घटनाओं से देश का मुस्लमान बदनाम हो रहा है और मुस्लिम समुदाय चाहता है कि पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया जाए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।