{"_id":"5a33794c4f1c1bc8678c17ff","slug":"chennai-police-super-cop-killed-in-rajasthan-pali-district","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चेन्नई पुलिस के सुपरकॉप के किलर का साथी चढ़ा पुलिस के हत्थे, कार्रवाई को लेकर अब भी सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेन्नई पुलिस के सुपरकॉप के किलर का साथी चढ़ा पुलिस के हत्थे, कार्रवाई को लेकर अब भी सवाल
Fri, 15 Dec 2017 01:37 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 15 Dec 2017 01:37 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
चेन्नई पुलिस के शहीद इंस्पेक्टर एस.पेरियापंडी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक करोड़ ज्वलैरी लूट को अंजाम देने वालों को पकड़ने आई चेन्नई पुलिस की टीम के साथ हुई वारदात ने सभी को चौंका दिया है। दरअसल राजस्थान के पाली जिले बुधवार सुबह चेन्नई में ज्वैलरी शोरुम में चोरी के आरोपी नाथूराम जाट ने चेन्नई पुलिस के इंस्पेक्टर एस पेरियापंडियान को उनकी ही सर्विस रिवॉल्वर से गोली मार दी थी। पेरियापंडियान ने इलाज के दौरान पाली के जैतारण में दम तोड़ दिया था। वहीं आरोपी नाथूराम जाट मौके से फरार हो गया था। लेकिन अब राजस्थान पुलिस को इस मामले में थोड़ी सफलता हाथ लगी है।
लूट में शामिल साथी पकड़ा
2 of 5
doctor arrested
दरअसल जोधपुर के रातानाड़ा पुलिस ने आरोपी नाथूराम जाट के साथी दिनेश कुमार जाट को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि पकड़ा गया आरोपी बुधवार को हुई वारदात के दौरान मौजूद नहीं था लेकिन वह उस गैंग का सदस्य है जिसने चेन्नई में ज्वैलरी शोरुम में लूट की थी। पुलिस के अनुसार दिनेश कुमार जाट के साथ पांच और लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
अपनी ही रिवॉल्वर से गई जान
3 of 5
फायरिंग
गौरतलब है कि बुधवार सुबह पाली के रामपुरा गांव में चेन्नई पुलिस की सात सदस्यीय टीम ने ज्वैलरी चोरी के आरोपी नाथूराम जाट को पकड़ने के लिए दबिश दी थी। लेकिन नाथूराम जाट व उसके परिवार के सदस्यों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इसके बाद जब चेन्नई पुलिस के इंस्पेक्टर एस पेरियापंडियान नाथूराम को घसीटकर बाहर ले जाने लगे तो नाथूराम ने पेरियापंडियान की रिवॉल्वर छीनकर उन पर फायर कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
कार्रवाई पर उठ रहे हैं सवाल
4 of 5
firing in marriage
वहीं चेन्नई पुलिस टीम की कार्रवाई पर भी सवाल उठ रहे है कि स्थानीय पुलिस इस आॅपरेशन में सम्मलित क्यों नहीं थी। क्योंकि पुलिस से जुड़े सूत्र बताते है कि चेन्नई से आई पुलिस टीम ने स्थानीय पुलिस से सम्पर्क किया था। लेकिन यह अभी आधिकारिक तौर पर स्पष्ट नहीं है। जानकारी के अनुसार चेन्नई पुलिस की टीम को स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने रात्रि में अकेले कार्रवाई करने से भी मना किया था।
विज्ञापन
स्पेशल टीम का किया गया था गठन
5 of 5
demo pic
गौरतलब है कि चेन्नई के कोलाथुर में स्थित एक ज्वैलरी शोरुम में बीते 16 नवंबर को एक करोड़ से भी अधिक की ज्वैलरी लूट को अंजाम दिया गया था। आरोपी है कि इस लूट में पाली के रहने वाले नाथूराम जाट व उसके साथ सम्मलित है। इस वारदात के आरोपियों को पकड़ने के लिए चेन्नई पुलिस की सात सदस्यीय टीम इंस्पेक्टर एस पेरियापंडियान के नेतृत्व में पाली आई थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।