फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चेन्नई पुलिस के सुपरकॉप के किलर का साथी चढ़ा पुलिस के हत्थे, कार्रवाई को लेकर अब भी सवाल

Fri, 15 Dec 2017 01:37 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 15 Dec 2017 01:37 PM IST
विज्ञापन
chennai police super cop killed in rajasthan pali district
चेन्नई पुलिस के शहीद इंस्पेक्टर एस.पेरियापंडी
एक करोड़ ज्वलैरी लूट को अंजाम देने वालों को पकड़ने आई चेन्नई पुलिस की टीम के साथ हुई वारदात ने सभी को चौंका दिया है। दरअसल राजस्थान के पाली जिले बुधवार सुबह चेन्नई में ज्वैलरी शोरुम में चोरी के आरोपी नाथूराम जाट ने चेन्नई पुलिस के इंस्पेक्टर एस पेरियापंडियान को उनकी ही सर्विस रिवॉल्वर से गोली मार दी थी। पेरियापंडियान ने इलाज के दौरान पाली के जैतारण में दम तोड़ दिया था। वहीं आरोपी नाथूराम जाट मौके से फरार हो गया था। लेकिन अब राजस्थान पुलिस को इस मामले में थोड़ी सफलता हाथ लगी है।

लूट में शामिल साथी पकड़ा

chennai police super cop killed in rajasthan pali district
doctor arrested
दरअसल जोधपुर के रातानाड़ा पुलिस ने आरोपी नाथूराम जाट के साथी दिनेश कुमार जाट को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि पकड़ा गया आरोपी बुधवार को हुई वारदात के दौरान मौजूद नहीं था लेकिन वह उस गैंग का सदस्य है जिसने चेन्नई में ज्वैलरी शोरुम में लूट की थी। पुलिस के अनुसार दिनेश कुमार जाट के साथ पांच और लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

अपनी ही रिवॉल्वर से गई जान

chennai police super cop killed in rajasthan pali district
फायरिंग
गौरतलब है कि बुधवार सुबह पाली के रामपुरा गांव में चेन्नई पुलिस की सात सदस्यीय टीम ने ज्वैलरी चोरी के आरोपी नाथूराम जाट को पकड़ने के लिए दबिश दी थी। लेकिन नाथूराम जाट व उसके परिवार के सदस्यों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इसके बाद जब चेन्नई पुलिस के इंस्पेक्टर एस पेरियापंडियान नाथूराम को घसीटकर बाहर ले जाने लगे तो नाथूराम ने पेरियापंडियान की रिवॉल्वर छीनकर उन पर फायर कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्रवाई पर उठ रहे हैं सवाल

chennai police super cop killed in rajasthan pali district
firing in marriage
वहीं चेन्नई पुलिस टीम की कार्रवाई पर भी सवाल उठ रहे है कि स्थानीय पुलिस इस आॅपरेशन में सम्मलित क्यों नहीं थी। क्योंकि पुलिस से जुड़े सूत्र बताते है कि चेन्नई से आई पुलिस टीम ने स्थानीय पुलिस से सम्पर्क किया था। लेकिन यह अभी आधिकारिक तौर पर स्पष्ट नहीं है। जानकारी के अनुसार चेन्नई पुलिस की टीम को स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने रात्रि में अकेले कार्रवाई करने से भी मना किया था। 
विज्ञापन

स्पेशल टीम का किया गया था गठन

chennai police super cop killed in rajasthan pali district
demo pic
गौरतलब है कि चेन्नई के कोलाथुर में स्थित एक ज्वैलरी शोरुम में बीते 16 नवंबर को एक करोड़ से भी अधिक की ज्वैलरी लूट को अंजाम दिया गया था। आरोपी है कि इस लूट में पाली के रहने वाले नाथूराम जाट व उसके साथ सम्मलित है। इस वारदात  के आरोपियों को पकड़ने के लिए चेन्नई पुलिस की सात सदस्यीय टीम इंस्पेक्टर एस पेरियापंडियान के नेतृत्व में पाली आई थी। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed