{"_id":"5a4626704f1c1bc5668b7da6","slug":"to-be-called-a-ghost-kuldhara-village-will-become-tourism-destination-in-rajasthan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"194 साल से 'भूतहा' इस गांव में टूरिस्ट बिताएंगे रात, खौफनाक है इसकी कहानी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
194 साल से 'भूतहा' इस गांव में टूरिस्ट बिताएंगे रात, खौफनाक है इसकी कहानी
Fri, 29 Dec 2017 05:59 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 29 Dec 2017 05:59 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इस भूतहा गांव में रात को रुकने से लोग खौफ खाते हैं। यह गांव करीब 194 साल से वीरान पड़ा है। इस गांव पर कई डाक्यूमेंट्री बन चुकी हैं। अब इसके दिन फिरने वाले हैं। हम बात कर रहे हैं राजस्थान के जैसलमेर से 18 किलोमीटर दूर स्थित कुलधरा गांव की। इस गांव को पुरातत्व विभाग ने पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की तैयारी शुरू कर दी है।
फिल्मों की शूटिंग के लिए भी किराये पर देंगे
2 of 5
file photo
इसके तहत यहां घरों को बाजार, दुकान, कॉफी शॉप और फिल्मों की शूटिंग करने के लिए किराये पर दिया जाएगा। जानकारी के अनुसार, राजस्थान की सरकार ने इस गांव को पीपीपी के तहत विकसित करने के लिए एक कंपनी से अनुबंध किया था। जिसके बाद यहां टूरिजम सेक्टर के रूप में कुलधरा गांव को विकसित करने की कवायद शुरू कर दी गई है।
पालीवाल ब्राह्मणों के थे 84 गांव
3 of 5
file photo
दरअसल, यहां पालीवाल ब्राह्मणों समुदाय के 84 चौरासी गांव थे और उनमें से एक था कुलधरा। पालीवाल ब्राह्मण होते हुए भी उद्यमी समुदाय था। मूलतः पाली जिले से संबधित यह जाति पाली से अपने निर्वासन के बाद इधर-उधर भटक रही थी, तभी जैसलमेर रियासत के तत्कालीन महारावल ने इनसे जैसलमेर में बसने की गुजारिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन
पालीवालों की बेटी पर मोहित हुआ दीवान
4 of 5
file photo
दीवान सालिम सिंह मोहता महारावल मूलराज सिंह के राज्य काल का सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों में एक था। खाभा गांव के पालीवाल हरजल की बेटी मिरगी के रूप पर मोहित होकर इस दीवान ने उसे अपना बनाने के लिये कई प्रलोभन दिए। दीवान ने लड़की के घर संदेश भिजवाया कि यदि उसे लड़की नहीं मिली तो वह गांव पर हमला करके लड़की को उठा ले जाएगा।
विज्ञापन
और फिर खाली कर दिए गांव
5 of 5
file photo
ऐसे में पालीवाल ब्राह्मणों को गांव बचाना था या फिर अपनी बेटी। इस विषय पर निर्णय लेने के लिए सभी 84 गांव के पालीवाल काठोड़ी मंदिर पर इकट्ठा हुए। पालीवालों ने विक्रमी संवत् 1880 में यहां एक ही लोटे से नमक मिला पानी पीकर यह संकल्प लिया कि वे अपनी जन्मभूमि-कर्मभूमि भले ही छोड दें, लेकिन सालिम के अत्याचारों के आगे शीश नहीं झुकाएंगे। इसी संकल्प के साथ उन्होंने हमेशा के लिए जैसलमेर को अलविदा कह दिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।