{"_id":"59a813434f1c1b4e738b4a48","slug":"bhang-compitetion-in-jaisalmer","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बाबा की नगरी में खूब जमी भांग प्रेमियों की महफिल, देखिए तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा की नगरी में खूब जमी भांग प्रेमियों की महफिल, देखिए तस्वीरें
Thu, 31 Aug 2017 07:17 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 31 Aug 2017 07:17 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
भांग प्रेमी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देश-विदेश तक अपनी अलग पहचान रखने वाले इस मेले में भांग प्रेमियों की महफिल भी खूब जम रही है। यहां खास भांग का प्रसाद बनाया जा रहा है।
पश्चिमी राजस्थान के कुंभ माने जाने वाले जैसलमेर के रूणीचा धाम रामदेवरा में अनूठी प्रतियोतिगाएं आकर्षण का केन्द्र बनी हुई है। रामदेवरा में भांग प्रेमियों के लिए होने वाला भांग स्नेह मिलन भांग प्रेमियों के लिए अनूठा आयोजन है। यहां देश के दूरदराज के इलाकों से भांग प्रेमी आयोजन में जमकर भांग पीते हैं।
सबसे निराला है यह आयोजन
2 of 5
भांग प्रेमी
- फोटो : amar ujala
धार्मिक नगरी रामदेवरा में यूं तो कई रोचक आयोजन होते रहते हैं लेकिन यहां होने वाला भांग प्रतियोगिता का आयोजन सबसे निराला है। बाबा रामदेव मेले के दौरान रामदेवरा में 38वां भांग स्नेह मिलन का आज शानदार आयोजन किया गया।
...और गटक ली तीन लीटर भांग
3 of 5
भांग प्रेमी
- फोटो : amar ujala
भांग स्नेह मिलन में बीकानेर के भांग प्रेमी भगवानदास कल्ला ने सर्वाधिक तीन लीटर भांग पीकर फिर से सर्वाधिक भांग पीने का खिताब अपने नाम कर दिया। वर्षों पहले प्रतियोगिता के रूप में शुरू की गए इस आयोजन ने अब स्नेह मिलन का रूप ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
दो सौ किलो से अधिक भांग घोली
4 of 5
भांग प्रेमी
- फोटो : amar ujala
स्नेह मिलन में देशभर से भांग प्रेमी बाबा रामदेव की नगरी पहुंचकर भांग का प्रसाद लेते हैं। भांग स्नेह मिलन में करीब दो हजार से अधिक भांग प्रेमियों ने हिस्सा लिया। इसके लिए यहां करीब 200 किलो से अधिक का भांग का घोल बनाया गया।
विज्ञापन
ऐसे बनाई जाती है ये भांग
5 of 5
भांग
- फोटो : amar ujala
स्नेह मिलन में बनाए गए घोल में भांग, दूध, बादाम और मिश्री का मिश्रण किया जाता है। भल्ला फाउंडेशन ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित स्नेह मिलन समारोह में जोधपुर, जैसलमेर, फलौदी, पोकरण, जयपुर, बीकानेर, दिल्ली, चेन्नई, बेंगलूरू, कोलकाता से आए भांग प्रेमियों ने भी शिरकत की।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।