{"_id":"59a7e28d4f1c1b1b278b4af8","slug":"bandha-goshala-in-kota","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हे भगवान! गाय की ऐसी दुर्दशा देखकर रोंगटे खड़े हो जाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हे भगवान! गाय की ऐसी दुर्दशा देखकर रोंगटे खड़े हो जाएं
Thu, 31 Aug 2017 03:49 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 31 Aug 2017 03:49 PM IST
1 of 5
कोटा की बंधा गौशाला
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिंदु संस्कृति में गाय को माता का दर्जा देकर पूजा जाता है उसकी जिंदगी ऐसे तिल-तिल कर गुजर रही है कि देखने वाले के रोंगटे खड़े हो जाएं। यहां फैली अव्यवस्थाएं गायों को मौत के गाल में धकेल रही हैं।
ऐसे खराब हालात हैं कोटा की बंधा गौशाला के, जो एक बार फिर विवादों में हैं। आज गौशाला में कांग्रेसी पार्षद और नेता प्रतिपक्ष दौरा करने पहुंचे तो उनके भी रोंगटे खड़े हो गए। यहां करीब 30 गायें मृत मिलीं।
अब तक 750 गायों की मौत
2 of 5
कोटा की बंधा गौशाला
- फोटो : amar ujala
गौशाला में अव्यवस्थाओं के चलते दर्जनों गाय मरणासन्न हालत में मिली। नेता प्रतिपक्ष अनिल सुवालका ने आरोप लगाया है कि पिछले एक माह में गौशाला में अव्यवस्थाओं का आलम है। इसके कारण यहां 750 गायों की मौत हो चुकी है। इसके बावजूद निगम प्रशासन कुंभकर्णी नींद सो रहा है।
बीमार गायों के शरीर में पड़े कीड़े
3 of 5
कोटा की बंधा गौशाला
- फोटो : amar ujala
आज जैसे ही नेता प्रतिपक्ष यहां दौरा करने पहुंचे तो निगम के दावों की पोल खुल गई। गौशाला में गंदगी के आलम के बीच अलग-अलग बाडों में 30 मृत गौवंश पड़े हुए थे। साथ ही, डेढ दर्जन से अधिक गायें जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही थीं। इनमें से एक गाय के शव में कीड़े पड़े हुए थे तो दूसरी गाय के शव को जानवरों ने नोंच रखा था।
विज्ञापन
कर्मचारियों ने कहा, तीन महीने से नहीं मिला वेतन
4 of 5
कोटा की बंधा गौशाला
- फोटो : amar ujala
एक मृत जर्सी गाय पिछले कई दिनों से पड़ी हुई थी। जब गौशाल प्रशासन को दौरे की भनक लगी तो मुर्दा गाय को उठाने के लिए ठेकेदार के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। गौशाला की हकीकत यह है कि यहां ना तो इंचार्ज समय पर पहुंचे और ना ही चिकित्सक। ठेके पर काम कर रहे कर्मचारियों ने तीन माह से वेतन नहीं मिलने की शिकायत भी की।
अब करेंगे महापौर का घेराव
5 of 5
कोटा की बंधा गौशाला
- फोटो : amar ujala
गौशाला का दर्दनाक मंजर देखकर कांग्रेसी पार्षदो ने पूरा मामला नगर निगम में उठाने की बात कही है। पार्षद महापौर महेश विजय का घेराव करेंगे। पार्षदों ने चेतावनी दी है कि गायों के नाम पर वोट लेने वाली भाजपा सरकार और निगम का बोर्ड गौशाला में व्यवस्था सुधार करे, नहीं तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।