फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'पद्मावती' को लेकर आपस में भिड़े कबीर बेदी और पूर्व राजघराने की दीया कुमारी

Wed, 22 Nov 2017 05:48 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 22 Nov 2017 05:48 PM IST
विज्ञापन
actor kabir bedi and bjp mla diya kumari exchanged words on twitter in padmavati row
कबीर बेदी और दीया कुमारी
विवादित फिल्म 'पद्मावती' को लेकर उत्तर भारत में विरोध हो रहा है और अब ये लड़ाई वर्चुअल वर्ल्ड में भी पहुंच गई है। जहां आज राजस्थान के पूर्व राजघराने की सदस्य और फिल्म एक्टर के बीच इस फिल्म को लेकर के '​ट्विटर वॉर' छिड़ गया।

आप कौन होती हैं फिल्म पर बैन लगाने वाली: कबीर बेदी

actor kabir bedi and bjp mla diya kumari exchanged words on twitter in padmavati row
​कबीर बेदी का ट्वीट - फोटो : Twitter
दीया कुमारी के बयान पर कबीर बेदी ने उन्हें ट्वीट करते हुए लिखा कि 'राजकुमारी दीया आप होती कौन हैं फिल्म पर बैन लगाने वाली, जबकि सेंसर बोर्ड से फिल्म को हरी झंडी मिल चुकी है, सुप्रीम कोर्ट ने भी अपना फैसला सुना दिया है। आप भाजपा नेता है आपको इस देश के नियम कायदों का भी ध्यान रखना चाहिए। अपनी ही सरकार को शर्मसार करना बंद करें।' हालांकि फिल्म को सेंसर बोर्ड ने अभी नहीं देखा है।

दीया ने दिया ये जवाब

actor kabir bedi and bjp mla diya kumari exchanged words on twitter in padmavati row
डेमो इमेज
मैं राजस्थान की बेटी हूं और महारानी पद्मावती के त्याग और बलिदान की इज्जत करती हूं, जिन्होनें अपनी जान देकर हमारा सम्मान बचाया। इसके बाद पूर्व राजकुमारी दीया ने बेदी को नसीहत देते हुए कहा कि आपको किसी नारी से बात करते हुए पहले अपनी भाषा का ध्यान रखना चाहिए। उम्मीद करती हूं भगवान आपको सद्बुद्धी प्रदान करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेदी को मांगनी पड़ी तुरंत माफी

actor kabir bedi and bjp mla diya kumari exchanged words on twitter in padmavati row
ट्वीट वॉर - फोटो : Twitter
जयपुर राजघराने की पूर्व राजकुमारी दीया और कबीर बेदी के बीच हुए ट्विटर वॉर के अंत में कबीर बेदी को दीया कुमारी से माफी मांगनी पड़ी। उन्होनें लिखा कि 'दीया कुमारी जी, मैं अपनी भाषा को लेकर आपसे माफी मांगता हूं, लेकिन फिल्म को बैन करने का फैसला सेंसर बोर्ड करता है और ये किसी व्यक्ति विशेष के कहने पर नहीं किया जा सकता, ऐसे तो कोई ​भी ​कभी भी और किसी भी फिल्म को बैन करा सकता है।'
विज्ञापन

दीया ने कुछ ऐसे किया माफ

actor kabir bedi and bjp mla diya kumari exchanged words on twitter in padmavati row
दीया कुमारी का ट्वीट - फोटो : Twitter
अंत में दीया कुमारी ने बेदी को माफ करते हुए लिखा कि देश में हजारों फिल्में रिलीज हुई मगर ऐसा पहली बार हुआ है कि हमने किसी फिल्म का विरोध किया हो क्योंकि महारानी पद्मावती से हमारे जज्बात,सम्मान और इतिहास जुड़ा है और ये इतिहास काफी जटिल है। अंत में दीया ने कहा इसे अच्छे मोड़ पर ले जाकर सुलझाया जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed