फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जिस पूर्व राजघराने ने अपने किले में 'पद्मावती' को करने दिया शूट, वो अब कर रहा है विरोध

Wed, 22 Nov 2017 05:41 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 22 Nov 2017 05:41 PM IST
विज्ञापन
Coincidence: The first who allowed the shooting of 'Padmavati', now they are in opposition
padmavati
संजय लीला भंसाली निर्देशित फिल्म 'पद्मावती' को लेकर भले ही विरोध बढ़ता जा रहा हो, कई राज्यों ने इस पर बैन भी लगा दिया हो, लेकिन यहां इसकी भी खासी चर्चा है कि आखिर जयपुर में इसकी शूटिंग की अनुमति कैसे मिली? जानिए, इसके पीछे का राज...

सभी गतिविधियों पर पूर्व राजपरिवार से संबंधित ट्रस्ट का नियंत्रण

Coincidence: The first who allowed the shooting of 'Padmavati', now they are in opposition
करणी सेना ने की थी तोड़फोड़ - फोटो : फाइल फोटो
दरअसल, इन दिनों राजस्थान में फिल्म 'पद्मावती' को लेकर खासा विरोध हो रहा है। इसमें मुख्य तौर पर नाम जयपुर के पूर्व राजघराने की सदस्य और बीजेपी एमएलए दीया कुमारी का है। लोगों की जुबां पर ये चर्चा है कि आखिर जयपुर के जयगढ़ किले में शूटिंग कैसे हो गई थी। इसके पीछे किसी ने तो इजाजत दी होगी। इस किले पर होने वाली सभी गतिविधियों पर नियंत्रण पूर्व राजपरिवार से संबंधित ट्रस्ट का है।

शूटिंग की अनुमति से पहले, स्क्रिप्ट की नहीं ली जानकारी

Coincidence: The first who allowed the shooting of 'Padmavati', now they are in opposition
padmavati ban
लोगों का कहना है कि आज दीया कुमारी फिल्म को लेकर अपना विरोध जता रही हैं, लेकिन जब जयगढ़ में शूटिंग की अनुमति दी गई, तो स्क्रिप्ट क्यों नहीं पढ़ी गई। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि यदि उस समय शूटिंग की इजाजत नहीं दी जाती तो ये विवाद इतना नहीं बढ़ता। अब सवाल उठ रहा है कि जयगढ़ में शूटिंग के दौरान ही क्यों नहीं फिल्म को लेकर आपत्ति जताई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शूटिंग के एवज में रोजाना लिए दो-दो लाख रुपए!

Coincidence: The first who allowed the shooting of 'Padmavati', now they are in opposition
padmawati, rajasthan, diya kumari
सूत्रों के अनुसार फिल्म को लेकर बाकायदा जयपुर के पूर्व राजपरिवार और भंसाली के बीच अनुबंध हुआ है। जिसके तहत ही यहां शूटिंग की इजाजत मिली। चर्चा ये भी है कि इसके लिए रोजाना शूटिंग की दर भी निर्धारित हुई थी, जो करीब दो-दो लाख बताई जा रही है।
विज्ञापन

ट्विटर और हस्ताक्षर अभियान को बनाया हथियार

Coincidence: The first who allowed the shooting of 'Padmavati', now they are in opposition
दीया कुमारी ने ये लिखा
लोगों का आरोप है कि पहले जो लोग भंसाली के साथ थे, वे ही आज कभी अपने ट्विटर हैंडल पर तो कभी हस्ताक्षर अभियान चलाकर विरोध जता रहे हैं। दीया कुमारी ने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि एक फिल्म के जरिए मुझे राजस्थान के इतिहास से किसी भी तरह की छेड़छा़ड़ बर्दाश्त नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed