फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डेस्टिनेशन वेडिंग के साथ हाईप्रोफाइल कोर्ट केसेज के कारण चर्चा में रहता है ये शहर

Sat, 02 Sep 2017 12:34 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 02 Sep 2017 12:34 PM IST
विज्ञापन
a city which is getting attention due to high profile court case
robert vadra

पर्यटन और डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए दुनियाभर में मशहूर भारत का एक ऐसा शहर जो हाईप्रोफाइल कोर्ट केस के लिए भी दुनियाभर के मीडिया की सुर्खियां बनता रहा है। इस शहर को राजस्थान की सूर्यनगरी के नाम से भी पहचाना जाता है। यह है मारवाड़ अंचल का जोधपुर शहर। जोधपुर अब पुन: नेहरु-गांधी परिवार के दामाद रॉबर्ट वाड्रा के कारण चर्चा में है।

दबंग खान ने यहां जेल में बिताए हैं ​दिन

a city which is getting attention due to high profile court case
सलमान खान

राजस्थान के बीकानेर में हुए जमीन घोटाले में कथित तौर पर वाड्रा की कंपनी के खिलाफ सीबीआई ने जांच प्रारंभ कर दी है। जिसका केस जोधपुर सीबीआई कोर्ट में चलेगा। इससे पूर्व करीब दो दशक पुराने कांकणी हिरण शिकार मामले में सलमान खान सहित अन्य कई बॉलीवुड सितारे भी सूर्यनगरी के चक्कर लगाते रहते हैं।

सैफ, तब्बू व बेंद्रे भी लगाते हैं इस शहर के चक्कर

a city which is getting attention due to high profile court case
सलमान हिरण शिकार मामला - फोटो : अमर उजाला
जिसमें प्रमुख है सैफ अली खान, तब्बू व सोनाली बेन्द्रे। इन सभी सितारों के नाम काला ​हिरण शिकार मामले में है। गौरतलब है हम साथ साथ फिल्म की जोधपुर में शूटिंग के दौरान इन सितारों पर काला हिरण के शिकार व शिकार में सहयोग करने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कथित धर्म गुरू आसाराम भी यहीं फंसे, अब जेल में

a city which is getting attention due to high profile court case
asaram bapu
जोधपुर शहर उस वक्त भी चर्च में आया था जब कथित धर्म गुरू आसाराम पर नाबालिग से दुष्कर्म करने का आरोप है। कथित धर्म गुरू पिछले कई वर्षों से अधिक समय से जोधपुर जेल में बंद है।
विज्ञापन

भंवरी देवी काण्ड में नप गए मंत्री-विधायक भी

a city which is getting attention due to high profile court case
भंवरी देवी - फोटो : अमर उजाला

 वहीं इससे पूर्व भंवरी देवी सेक्स एवं ब्लैकमेलिंग कांड के कारण भी सूर्यनगरी लगातार सुर्खियों में रही। कुछ दिन पूर्व ही इस केस से जुड़ी प्रमुख गवाह इन्द्रा विश्नोई को कई वर्षों बाद जांच एजेंसियां मध्य प्रदेश से पकड़कर लाई थी। उसके बाद उसे जोधपुर की विशेष अदालत में पेश किया गया था। इस केस में राजस्थान के कई दिग्गज नेता भी फंसे हुए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed