फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

15 दिन बाद फिर खून से लाल हुई सड़कें, देखिए हकीकत

Fri, 04 Aug 2017 03:27 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 04 Aug 2017 03:27 PM IST
विज्ञापन
7 lives lost in a tragic accident in udaipur
पवित्र नारियल अनहोनी से बचा रहा - फोटो : amar ujala
प्रदेश में आज अलसुबह सड़क हादसे ने 7 महिलाओं की जान चली गई। हादसा इतना भयानक था कि जिसने भी यहां दुर्घटना का मंजर देखा, अपने आंसू नहीं रोक पाया। यहां खास बात ये है कि अभी दो सप्ताह पहले भी 9 जनों की सड़क हादसे ने जान ले ली थी। उदयपुर-चित्तौड़ हाइवे पर आज सवेरे 5 बजे हुए दर्दनाक हादसे में टैंपो ट्रैक्स में सवार महिलाओं की कार सड़क किनारे खड़े ट्रोले में जा घुसी। हादसे के दौरान 5 महिलाओं ने तो मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो महिलाओं की अस्पताल में मौत हो गई। इससे सड़क पर खून ही खून फैल गया। इस दौरान पूरी तरह चकनाचूर हुई गाड़ी में श्रद्धा का नारियल पूरी तरह सही-सलामत रखा दिखा।

दो गंभीर घायलों ने रास्ते में तोड़ा दम

7 lives lost in a tragic accident in udaipur
हादसे के बाद - फोटो : amar ujala
सड़क पर अलसुबह जब आसपास के राहगीर गुजरे तो उन्होंने देखा कि महिलाओं के शव सड़क पर पड़े हुए हैं। ऐसे ही लोगों के जरिये हादसे की सूचना पुलिस तक पहुंची और फिर पुलिस ने अन्य घायलों को नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया। हालांकि, इसी दौरान दो गंभीर घायल महिलाओं ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

खाटुश्यामजी के दर्शन कर लौट रहे थे सभी

7 lives lost in a tragic accident in udaipur
सांवलियाजी के दर्शन को आ रही थी महिलाएं - फोटो : amar ujala
इस भीषण हादसे की ​शिकार हुई महिलाएं रींगस के खाटुश्याजी के दर्शन कर उदयपुर स्थित सांवलिया सेठ के दर्शन करने आ रही थी। इसी दौरान अचानक सांवलिया चौराहे के पास उनकी टैंपो ट्रैक्स साइड में खड़े ट्रोले के अंदर जा घुसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो सप्ताह के भीतर दूसरी बार

7 lives lost in a tragic accident in udaipur
उदयपुर-अहमदाबाद हाइवे पर हादसे की तस्वीर - फोटो : amar ujala
इससे पहले 22 जुलाई को ही उदयपुर-अहमदाबाद हाइवे पर भी श्रद्धालुओं से भरी एक बस ट्रोले में जा घुसी थी। जिसमें बस में सवार 9 लोगों की मौत हुई थी, वहीं 24 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। बस में सवार सभी लोग गुजरात से हरिद्वार धार्मिक यात्रा पर जा रहे थे।
 
विज्ञापन

सड़क किनारे में बेतरतीब वाहन ले रहे जान, पुलिस मौन

7 lives lost in a tragic accident in udaipur
हादसे के बाद घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस एसपी - फोटो : amar ujala
ऐसी सड़क दुर्घटनाओं को लेकर लोगों ने फिर से पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाए हैं। लोगों ने बताया कि यहां पर ट्रक-ट्रेलर हाईवे पर ही खड़े कर दिए जाते हैं और संबंधित पुलिसकर्मी इन्हें हाईवे से नहीं हटाते। ऐसे में हाईवे की चौड़ाई संकरी हो जाती है। साथ ही, सड़क के खतरनाक मोड़ पर भी आते वाहनों को साइड में खड़े ट्रक-ट्रेलर नजर नहीं आते और वाहन इनसे टकरा जाते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed