{"_id":"5982f5794f1c1b89348b4907","slug":"these-stories-will-tell-u-the-truth-behind-the-hair-chopping-incidences","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चोटी काटने की अफवाहों पर मत जाओ, अपनी अकल लगाओ...देखो सच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोटी काटने की अफवाहों पर मत जाओ, अपनी अकल लगाओ...देखो सच
Thu, 03 Aug 2017 06:14 PM IST
Updated Thu, 03 Aug 2017 06:14 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
अलवर के भिवाड़ी में हुई घटना के बाद कटी हुई चोटी दिखाता एक शख्स
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रेगिस्तान से शुरू हुईं चोटी काट ले जाने की अफवाहें अब दिल्ली तक पहुंच गई हैं, लेकिन सच्चाई जानोगे, तो चौंकने के बजाय हंसी आएगी। स्थिति यह है कि अब तो उत्तर भारत से रोजाना ऐसी ही अफवाहें सुनने को मिल रही हैं। लेकिन अब हम आपको यहां 'अमर उजाला' द्वारा की गई पड़ताल के रू-ब-रू करवा रहे हैं।
पति को घर बुलाना था, इसलिए खुद ही काट लिए बाल
2 of 7
एक महिला की कटी हुई चोटी दिखाता व्यक्ति
- फोटो : amar ujala
जोधपुर के लोहावट में एक महिला ने दावा किया कि रहस्यमय तरीके से उसके बाल काट लिए गए हैं। इससे गांव में हड़कंप मच गया था। बाद में इस महिला ने राज उगला कि उसका पति करीब एक महीने से घर नहीं लौट रहा था। इसलिए उसे बुलाने के लिए उसने बाल काट लिए और फिर रात को किसी व्यक्ति द्वारा आकर बाल काटने की अफवाह फैला दी। महिला का कहना है कि उसे विश्वास था कि यह बात सुनकर उसका पति डर जाएगा जाएगा और वह घर लौट आएगा।
कोटा में पुलिस को कटी हुई चोटी दिखाते बालिका के परिजन
- फोटो : amar ujala
इधर, कोटा के प्रेम नगर में किशोरी की चोटी कटने का मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई, लेकिन इस घटना का सच भी लोगों के सामने आ गया। इस मामले की जांच कर रही प्रशिक्षु आरपीएस सीमा चौहान सच को सामने ले ही आई। किशोरी उगंता कुशवाह की चोटी किसी और ने नहीं, बल्कि खुद उसने ही काट ली थी। दरअसल बालिका अपने स्कूल में बच्चों द्वारा बालों पर कमेंट से परेशान थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
अफवाह से पीछा छुड़ाने के लिए अपनाए अंधविशवास
4 of 7
अपने घर के बाहर मेहंदी से निशान बनाती एक महिला
- फोटो : amar ujala
जोधपुर, जैसलमेर, बीकानेर, बाड़मेर, श्रीगंगानगर में चोटी काट ले जाने की दर्जनों अफवाहों ने लोगों की रातों की नींद उड़ा दी। इसके बाद महिलाओं ने अंधविश्वास के चलते अपने घरों के बाहर दीवारों पर मेंहदी लगाना शुरू कर दिया था। ऐसे ही कहीं कहीं तो ग्रामीणों ने रातभर हाथ में लट्ठ लिए पहरा भी देना शुरू किया।
विज्ञापन
पति की मौजूदगी में चाय पीती महिला की कटी चोटी
5 of 7
एक महिला की कटी चोटी की तस्वीर मोबाइल में कैद करता एक शख्स,ऐसा करना भी अफवाह फैलाने का आसान तरीका है
- फोटो : amar ujala
भीलवाड़ा में भी एक गजब का किस्सा सामने आया। यहां अपने घर में चाय पी रही एक महिला की पति की मौजूदगी में किसी ने उसकी चोटी काट ली। यही नहीं महिला चोटी काटे जाने के बाद बेहोश भी हो गई। खैर, अभी इस मामले की वास्तविकता जानने की कोशिश पुलिस कर रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।