Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जोक्स: पति से पत्नी- सुनोजी, तुम्हें खास जिम्मेदारी देकर जा रही हूं, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी

Tue, 10 Nov 2026 04:58 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Tue, 10 Nov 2026 04:58 PM IST
सार

हंसने से आप मानसिक तनाव से दूर रहते हैं और कई बीमारियों से आप बच सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।

विज्ञापन
very funny joke in hindi husband Wife jokes in hindi pati patni jokes in hindi
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock/Amar Ujala

जोक्स: कामकाज की भाडदौड़ भरी जिंदगी में स्वस्थ रहना एक बड़ी चुनौती है। काम के दबाव की वजह से लोग तनाव में रहने लगे हैं। इसकी वजह से कम उम्र में ही कई बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। अगर आपको मानसिक तनाव और बीमारियों से बचना है, तो हर दिन नियमित रूप से हंसना शुरू कर दीजिए। आप नीचे दिए गए जोक्स और चुटकुलों को पढ़कर हंस सकते हैं।



एक आदमी काम पर से थक हार कर घर आया,
पत्नी ने पानी का गिलास दिया,
तभी बेटा मार्कशीट लेकर अपने पिता के पास पहुंचा
साइंस- 39, इंग्लिश- 46, मैथ्स...
आगे कुछ पढ़ने से पहले आदमी- ये मार्क्स आए हैं, गधे शर्म नहीं आती?
नालायक है तू नालायक
पत्नी- अरे आप सुनो तो...
आदमी- तू चुप बैठ
तेरे लाड़- प्यार ने ही बिगाड़ा है इसे नालायक,
अरे तेरा बाप दिन भर मेहनत करता है और तू ऐसे मार्क्स लाता है...
लड़का चुपचाप गर्दन नीचे किए खड़ा था..
पत्नी- अरे सुनो तो...
आदमी- तू चुप कर, एक शब्द भी मत बोल,
पत्नी इस बार तेज आवाज में- अरे सुनो पहले।
सुबह अलमारी साफ करते वक्त मिली थी, ये आपकी मार्कशीट है...
फिर भयानक सन्नाटा...
 

Trending Videos
very funny joke in hindi husband Wife jokes in hindi pati patni jokes in hindi
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik

पत्नी- सुनोजी, तुम्हें खास जिम्मेदारी देकर जा रही हूं। 
पति-कौन सी जिम्मेदारी? 
पत्नी- कुकर की 3 सीटी के बाद गैस बंद कर देना।
पति बेहोश। 
 

very funny joke in hindi husband Wife jokes in hindi pati patni jokes in hindi
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik

टीचर- अगर कोई स्कूल के सामने बम रख जाए, तो तुम क्या करोगे?
छात्र- एक-दो घंटे देखेंगे, अगर कोई ले जाता है, तो ठीक है।
वरना स्टाफ रूम में रख देंगे।

जोक्स: टीचर- संस्कृत भाषा में पत्नी को क्या कहते हैं? पप्पू का जवाब सुनकर टीचर हैरान

विज्ञापन
विज्ञापन
very funny joke in hindi husband Wife jokes in hindi pati patni jokes in hindi
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik

ट्रेन में दो यात्री पहला- व्हाट्सएप इंसान को हमेशा आगे बढ़ाता है।
दूसरा- वो कैसे?
पहला- अब मुझे ही देखिए, दो स्टेशन पीछे उतरना था, लेकिन मैं तो आगे आ गया।

चुटकुले: पत्नी- हर बात में तुम मेरे मायके वालों को बीच में क्यों लाते हो? पित ने दिया झन्नाटेदार जवाब

विज्ञापन
very funny joke in hindi husband Wife jokes in hindi pati patni jokes in hindi
जोक्स का पिटारा - फोटो : freepik

बेटा (पापा से)- कार की चाबी दो, कॉलेज जाना है फंक्शन है।
पापा- क्यों?
बेटा- 10 लाख की गाड़ी में जाऊंगा तो शान बढ़ेगी।
पापा- ये ले 10 रुपए, 30 लाख की बस में जायेगा, तो ज्यादा शान बढ़ेगी।

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed