फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chutkule in Hindi: घर पर जमी बैठकी में सुना दें सास-बहू के ये पांच मजेदार चुटकुले, खिल उठेगा सभी का चेहरा

Fri, 21 Mar 2025 06:26 PM IST
शिखर बरनवाल फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: शिखर बरनवाल Updated Fri, 21 Mar 2025 06:26 PM IST
सार

Comedy Jokes: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में खुश रहना बहुत बड़ी चुनौती जैसा हो गया है। ऐसे में हम आपको हंसाने के लिए धमाकेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिसे पढ़कर आपका दिन बन जाएगा।

विज्ञापन
saas bahu ke jokes in hindi
सास-बहू के मजेदार चुटकुले - फोटो : Amar Ujala

Majedaar Jokes: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव और थकान हर किसी की आम समस्या बन गई है। खबरों की दुनिया में जहां हर तरफ गंभीरता और टेंशन की बातें होती हैं, वहां अगर हंसी-मजाक की खुराक मिल जाए, तो दिन बन जाता है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए धमाकेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिसे पढ़कर आपका मन खुश हो जाएगा। ये चुटकुले न सिर्फ आपके चेहरे पर मुस्कान लाएंगे, बल्कि आपको रोजमर्रा की परेशानियों से थोड़ी राहत भी देंगे। हंसने से मानसिक तनाव कम होता है, सेहत दुरुस्त रहती है और रिश्तों में भी मिठास आती है। तो तैयार हो जाइए, क्योंकि ये खबरनुमा चुटकुले आपको ठहाके लगाने पर मजबूर कर देंगे। चलिए, बिना देर किए शुरू करते हैं हंसी का यह अनोखा सफर...



सास- बहू, पड़ोस की सुषमा एक नंबर की झूठी है। उसकी बातों पर कभी विश्वास मत करना।
वैसे तुमसे सुबह क्या कह रही थी?
बहू- कह रही थी कि आप बहुत भली औरत हैं।

saas bahu ke jokes in hindi
वायरल जोक्स - फोटो : freepik
सास- बहू आज खाने में क्या बना रही हो?
बहू- मां जी, आज उपवास रही जाए
सास- उपवास? आज क्या है?
बहू- कुछ नहीं, बस थोड़ी मोटी हो गई हूं
सास- हां तो तुम मत खाओ, मुझे क्यों भूखा मार रही हो?
मुझे कौन-सा मिस वर्ल्ड बनना है इस उम्र में.....
 
saas bahu ke jokes in hindi
फनी जोक्स - फोटो : freepik
सास- कितनी बार कहा है बाहर जाओ तो बिंदी लगाकर जाया करो।
आधुनिक बहू- पर जीन्स पर बिन्दी कौन लगाता है...
सास- तो मैंने कब कहा जीन्स पर लगानी है, माथे पर लगा, माथे पर..
विज्ञापन
विज्ञापन
saas bahu ke jokes in hindi
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
सास- बहू कहां हो तुम?
बहू- होटल में हूं मांजी, बहुत तेज बहुत भूख लग रही थी
इसलिये यहां खाने आई हूं
आप कहां हो सासू मां?
सास- लंगर में, तुम्हारे पीछे लाइन में खड़ी हूं
खीर मेरे लिए भी ले लेना....
 
विज्ञापन
saas bahu ke jokes in hindi
देवर-भाभी मजेदार जोक्स - फोटो : freepik
सास- बहू ऐसी चाय बना कि पीते ही तन-बदन झूमने लगे
बहू- लेकिन मां जी हमारे यहां तो भैंस का दूध आता है
नागिन का नहीं...
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed