हिंदी जोक्स: जीवन से तनाव को दूर करने और जिंदगी की सभी परेशानियों को खत्म करने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी मानते हैं कि अच्छी सेहत के लिए प्रसन्न रहना बहुत जरूरी है। सेहत के लिए हंसना बेहद फायदेमंद होता है। हम आपको हंसाने के लिए लाए हैं मजेदार जोक्स, जिन्हें पढ़कर आप हंस-हंस कर लोटपोट हो जाएंगे।
हिंदी जोक्स: चिंटू से सब्जीवाला- भैया, मैडम जी अंग्रेजी मीडियम से पढ़ी हैं क्या? फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी
हिंदी जोक्स: हम सभी के लिए हंसना बहुत जरूरी है। हंसने से हमारा मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहता है। अगर आप सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेंते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं।
सब्जीवाला- भैया, मैडम जी अंग्रेजी मीडियम से पढ़ी हैं क्या?
चिंटू- आश्चर्यचकित होते हुए, हां लेकिन तुम्हे कैसे पता?
सब्जीवाला- क्योंकि मैडम टमाटर नीचे और कद्दू उसके ऊपर रख रही हैं.....
पहला दोस्त- क्या कर रहे हो भाई?
दूसरा दोस्त- खा रहा हूं भाई
पहला दोस्त- अकेले-अकेले?
दूसरा दोस्त- अबे बीवी से गाली खा रहा हूं, आजा तू भी खा ले...
देसी जोक्स: रमेश- भाई ये साढ़ू भाई किस रिश्ते को कहते हैं? सुरेश ने दिया गजब का जवाब
चिंटू को एक बार मुगलों के सैनिकों ने बेअदबी के जुर्म में पकड़ लिया
और उसे अपने बादशाह के पास ले गए
बादशाह- इसने अपराध किया है तो इसे बंदी बना दिया जाए
चिंटू- नहीं-नहीं जहां पनाह, रहम फरमाइए, मुझे बंदा ही रहने दिया जाए....
जोक्स: गप्पू- ओए तूने अपनी सगाई क्यों तोड़ दी? पप्पू का जवाब पढ़कर घर में गूंजेगा ठहाका
बॉस ने मीटिंग में चुटकुला सुनाया
बॉस के चुटकुले पर पूरी टीम हंसने लगी, लेकिन पप्पू नहीं हंसा।
बॉस- तुम्हें मेरा चुटकुला समझ में नहीं आया क्या?
पप्पू- सर, मेरा दूसरी कंपनी में सेलेक्शन हो गया है!
पप्पू की बात सुनकर बॉस बेहोश हो गया।
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)