Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देसी जोक्स: रमेश- भाई ये साढ़ू भाई किस रिश्ते को कहते हैं? सुरेश ने दिया गजब का जवाब

Mon, 09 Nov 2026 04:06 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Mon, 09 Nov 2026 04:06 PM IST
सार

देसी जोक्स:  हंसने से आपका मन प्रसन्न रहता है, बल्कि आपसे तनाव भी दूर रहता है। आपको हंसाने के लिए कुछ हंसी के हंसगुल्ले लेकर आए हैं। इन वायरल जोक्स को पढ़कर आप लोटपोट हो जाएंगे।

विज्ञापन
Desi Jokes friends jokes in hindi for whatsapp funny jokes in hindi
वायरल जोक्स - फोटो : Adobe Stock/Amar Ujala

देसी जोक्स: हर दिन खुलकर हंसना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। हंसने से न सिर्फ मन खुश रहता है, बल्कि तनाव और चिंता भी दूर होती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी स्वस्थ और खुशहाल जीवन जीने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। माना जाता है कि हंसी मानसिक सुकून देने के साथ सेहत पर भी सकारात्मक प्रभाव डालती है। जोक्स और मजेदार चुटकुले हंसने-हंसाने का सबसे अच्छा जरिया हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आपकी हंसी नहीं रुकेगी। 



पति- ये कैसी दाल बनाई है
ना नमक है, ना मिर्च है, बिल्कुल फीकी है
तुम सारा दिन मोबाइल में लगी रहती हो
कुछ पता नहीं चलता क्या डालना है क्या नहीं
पत्नी (बेलन दिखाते हुए)- पहले तुम मोबाइल साइड में रख कर खाना खाओ
कब से देख रही हूं, पानी में डुबो डुबो कर रोटी खा रहे हो…
 

Trending Videos
Desi Jokes friends jokes in hindi for whatsapp funny jokes in hindi
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik

रमेश (सुरेश से)- भाई ये साढ़ू भाई किस रिश्ते को कहते हैं?
सुरेश- रमेश की बात को सुनकर जोर जोर से हंसा और बोला
भईया जब 2 अलग-अलग आदमी एक ही कंपनी द्वारा ठग लिये जाते हैं
तो उन दोनों आदमियों का रिश्ता साढ़ू भाई का कहलाता है....
 

Desi Jokes friends jokes in hindi for whatsapp funny jokes in hindi
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik

पति (पत्नी से)- एक लेखक ने लिखा है कि पतियों को भी बोलने की आजादी होनी चाहिए!
पत्नी (हंसते हुए)- देखो वो भी बेचारा लिख ही पाया, बोल नहीं पाया...

देसी जोक्स: इन मजेदार चुटकुलों को पढ़कर लगाएंगे ठहाके, पढ़िए हंसाने वाले जोक्स

विज्ञापन
विज्ञापन
Desi Jokes friends jokes in hindi for whatsapp funny jokes in hindi
मजेदार जोक्स - फोटो : freepik

पप्पू- सगाई और शादी के बीच में थोड़ा समय क्यों रखा जाता है?
गप्पू- क्यों?
पप्पू- ताकि कोई ये न कह सके कि मुझे दुर्घटना से बचने का मौका नहीं दिया गया...

जोक्स: गप्पू- ओए तूने अपनी सगाई क्यों तोड़ दी? पप्पू का जवाब पढ़कर घर में गूंजेगा ठहाका

विज्ञापन
Desi Jokes friends jokes in hindi for whatsapp funny jokes in hindi
जोक्स का पिटारा - फोटो : freepik

सात साधु आश्रम में सात चटाई पर बैठे थे
एक आदमी आया और सबसे बड़े साधु से पूछा- बाबा, बीवी कंट्रोल नहीं होती क्या करूं?
साधु (छोटे साधु से)- एक चटाई और लगा भाई के लिए.....

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed