फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Viral Chutkule: 'जब चींटी ने हाथी को कुश्ती के लिए ललकारा', यहां पढ़ें टॉप पांच धमाकेदार चुटकुले

Fri, 21 Mar 2025 06:09 PM IST
शिखर बरनवाल फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: शिखर बरनवाल Updated Fri, 21 Mar 2025 06:09 PM IST
सार

खुलकर हंसना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। हंसने के लिए आप चुटकुले पढ़ सकते हैं, इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिसे पढ़कर आपका दिन बन जाएगा।

विज्ञापन
Viral Chutkule and majedar jokes
हाथी-चींटी के मजेदार चुटकुले - फोटो : Amar Ujala
Viral Jokes: हंसना सेहत के लिए एक अनमोल तोहफा है। यह मानसिक तनाव को कम करता है और दिमाग को हल्का रखता है। जब हम हंसते हैं, तो शरीर में एंडोर्फिन हॉर्मोन रिलीज होता है, जो हमें खुशी और सुकून देता है। इससे चिंता और डिप्रेशन जैसी समस्याएं दूर रहती हैं। हंसने से शरीर का रक्त संचार बेहतर होता है और ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है, साथ ही साथ रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है जिससे बीमारियां भी कम होती हैं। इतना ही नहीं हंसने से चेहरे की मांसपेशियों का व्यायाम होता है, जिससे त्वचा में चमक आती है और उम्र का असर कम दिखता है। यही वजह है कि बड़े-बड़े एक्सपर्ट्स भी सुझाव देते हैं कि हर इंसान को रोज थोड़ी देर जरूर हंसना चाहिए। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ धमाकेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिसे पढ़कर आपका दिन बन जाएगा...


चार चींटियां रास्ते में बैठकर बातें कर रही थीं,
तभी वहां से एक हाथी गुजरने लगा।
उसे देख कर एक चींटी बोली- ओ हाथी मुझसे कुश्ती लड़ेगा?
इस पर बाकी चींटियां बोलीं- रहने दे बहन, बेचारा अकेला है...
Viral Chutkule and majedar jokes
देवर-भाभी मजेदार जोक्स - फोटो : freepik
लड़का गर्लफ्रेंड के घर के बाहर खड़ा था
तभी आंटी बाहर आयी
आंटी- क्यों खड़े हो ?
लड़का- ऐसे ही
आंटी- बेटा यही उम्र है, थोड़ा पढ़ो लिखो करियर सेट कर लो
लड़का- आपकी लड़की तो मेरे से सेट हो नहीं रही, करियर क्या खाक सेट करूंगा।
 
Viral Chutkule and majedar jokes
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
एक बार चींटी ऑटो में बैठकर कहीं जा रही थी.
थोड़ी देर बाद उसने अपना एक पैर ऑटो से बाहर निकाल लिया.
ऑटो वाला बोला- मैडम, पैर अंदर कर लो.
चिंटी ने जवाब दिया- तुम चुप करो, मुझे हाथी को लात मारनी है उसने कल मुझे आंख मारी थी... 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Viral Chutkule and majedar jokes
वायरल जोक्स - फोटो : freepik
एक पुलिस इंस्पेक्टर के घर चोरी हो रही थी
उसकी पत्नी- अरे उठो जी, घर में चोर आ गए और चोरी हो रही है,
पुलिस इंस्पेक्टर ने नींद में कहा- यार, मुझे सोने दो, अभी मेरी ड्यूटी का समय नहीं हुआ है...
 
विज्ञापन
Viral Chutkule and majedar jokes
मजेदार जोक्स - फोटो : freepik
टीचर ने परीक्षा में चार पृष्ठों का निबन्ध लिखने को दिया,
विषय था 'आलस्य क्या है?'
एक ब्च्चे ने तीन पृष्ठों को खाली छोड़ दिया और चौथे पर बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा…
'यही आलस्य है...
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed