हम अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कई सारे व्यायाम करते हैं और योग भी करते हैं। खूब खाते-पीते हैं, लेकिन अगर हम समय-समय पर हंसी मजाक नहीं करते हैं तो सब बेकार हो जाता है। इसीलिए जरूरी है कि हम अपने सभी काम करते हुए हंसी-मजाक की आदत बना लें जिससे हमारा दिन-भर का तनाव दूर हो सके। ऐसे में सारी चीजों को करते हुए हम अपने पूरे दिन में एक बार खुलकर हसने का प्रयास करें और अगर हो सके तो दूसरों को भी हंसाने का प्रयास करें। इसीलिए हम आपके लिए लाए हैं कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले जो आपके चेहरे पर मुस्कान ला देंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने का सफर.........
Hindi Jokes: संता ने ट्रैफिक पुलिस से कहा- क्या मेरे गाड़ी के कागजात सही हैं, मिला मजेदार जवाब
गोलू ने अपने दोस्त की शादी में इतना नागिन डांस किया....
कि दोस्त के बाप ने आखिर टोक ही दिया...
बेटा शादी होने देगा या फिर नागमणि लेकर ही मानेगा...
लड़की- भैया एक बिस्किट का पैकेट देना
दुकानदार- ये लीजिए
लड़की- इसके साथ फ्री में चीनी भी दीजिए,
दुकानदार- फ्री में क्यों, चीनी के पैसे लगेंगे
लड़की- अच्छा जी हमें पागल समझ रखा है क्या, इस पर लिखा है शुगर फ्री...
चीनी तो तुम्हारा बाप भी देगा
दुकानदार बेहोश
Lockdown में एक शराबी सुबह सुबह ATM गया
शराबी- एटीएम में पैसे हैं क्या ?
गार्ड- हां हैं।
शराबी-तो क्या मैं एटीएम से पैसे निकाल लूं ?
गार्ड-हां निकाल लो
शराबी-लाओ कहां है पेचकस है?
गार्ड बेहोश होते-होते बचा...
.
एक आदमी हकीम के पास गया और बोला
मुझे एक बहुत बुरी बीमारी हो गई है
हकीम- अच्छा, बताओ क्या परेशानी है
आदमी- जब भी मेरी पत्नी बोलती है तो मुझे सुनाई नहीं देता
हकीम- अबे गधे वो बीमारी नहीं ऊपर वाले की रहमत है रहमत
चल भाग यहां से...