इंसान के लिए हंसना बेहद फायदेमंद होता है। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में मानसिक तनाव से बचने का एक तरीका हंसी भी है। हंसने से इंसान मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बचा रहता है। अगर आप भी सेहतमंद रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। हंसने और मुस्कुराने में जोक्स और चुटकुले हमारी मदद करते हैं। इसीलिए हम आपके लिए लाए हैं कुछ मजेदार जोक्स और चटपटे चुटकुले जिन्हें पड़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
आज के मजेदार जोक्स: कोयल ने कौवे से पूछा - तुमने अभी तक शादी क्यों नहीं की? पढ़िए धमाकेदार चुटकुले
कोयल ने कौवे से पूछा - तुमने अभी तक शादी क्यों नहीं की?
कौवा बोला - बिना शादी के ही जिंदगी में इतनी कांव-कांव है,
शादी कर लूंगा तो पता नहीं क्या होगा?
पत्नी -बाजार से दूध का एक पैकेट ले आना!
हां, अगर बाजार मे अंडे दिखे तो छः ले आना।
पति छः पैकट दूध ले आया।
पत्नी - छः पैकेट दूध?
पति – हां छः पैकेट ही लाया हूं क्योंकि बाजार मे अंडे दिख गए थे!
अब बताओ पति कहां पर गलत है?
टीचर- 10 नंबर के एक प्रश्न का जवाब दो
स्टुडेंट- सर प्रश्न पूछो
टीचर- बताओ सबसे ज्यदा नकल कहां होती है..?
स्टुडेंट- सर, व्हाट्स एप पर
टीचर- शाबाश, लो 10 में 10 नंबर
लड़का - क्या तुम मेरी सैलरी से गुजारा कर लोगी?
लड़की - मैं तो कर लूंगी पर आपका क्या होगा?