हिंदी जोक्स: जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
हिंदी जोक्स: डॉक्टर से लड़की- मेरे होंठ कितने खराब हैं, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी
हिंदी जोक्स: हंसने से आपका मन प्रसन्न रहेगा, बल्कि आपसे तनाव भी दूर रहेगा। आपको हंसाने के लिए कुछ हंसी के हंसगुल्ले लेकर आए हैं। इन वायरल जोक्स को पढ़कर आप लोटपोट हो जाएंगे।
लड़की- मेरे होंठ कितने खराब हैं।
डॉक्टर - प्लास्टिक सर्जरी करा लो।
लड़की - कितने पैसे लगेंगे?
डॉक्टर - छह लाख रुपए।
लड़की - अगर प्लास्टिक मैं खुद लगा दूं तो?
डॉक्टर - फेवीकॉल भी लेती आना
फ्री में चिपका दूंगा।
प्लम्बर- सर, नल ठीक हो गया है। लेबर चार्ज 800 रुपए हो गए।
इंजीनियर- अरे 1 घंटे की इतनी फीस तो मेरी भी नहीं है।
प्लम्बर- सर, जब मैं इंजीनियर था तो मेरी भी नहीं थी।
फनी चुटकुले: शादी के पहले मां ने बेटी को दी ऐसी सलाह, पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी हंसी
पत्नी ने पति को एक जोर का तमाचा मार दिया
पति तिलमिला उठा और पूछा- मैंने क्या गलती की?
पत्नी- तुम कोई गलती करो, उसके लिए
मैं इंतजार थोड़े ही करती रहूंगी...!!!
हिंदी जोक्स: वकील से सुरेश- क्या मैं अपनी पत्नी को जेल भेज सकता हूं? वजह पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल
पप्पू - पता है, दुनिया का सबसे सस्ता मजदूर कौन है?
गप्पू - कौन?
पप्पू - पति, जिसे जिंदगी भर इस भ्रम में रखा जाता है कि
वो पूरे घर का मालिक है...!!!
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)