आज के मजेदार जोक्स: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग बेहद कम उम्र में ही तनाव का शिकार हो रहे हैं। इसका सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है। अगर आप ऐसे माहौल में स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। हंसने से आपका मन प्रसन्न रहेगा, बल्कि आपसे तनाव भी दूर रहेगा। आपको हंसाने के लिए कुछ हंसी के हंसगुल्ले लेकर आए हैं। इन वायरल जोक्स (Viral Jokes) को पढ़कर आप लोटपोट हो जाएंगे।
भाभी- नई-नई शादी के बाद जिंदगी कैसी कट रही है?
देवर- हम तो जिंदगी के उस मुकाम पर हैं कि अगर,
पहाड़ों की हसीन वादियों में भी जाकर जोर से पुकारते हैं,
'जिंदगी' तो वापस 'झंड है, झंड है, झंड है'
सुनाई देता है.......
देवर- आदमी का जीवन शादी के बाद कैसा रहता है?
भाभी- शादी से पहले गर्मजोशी में, शादी के बाद
कुछ दिन मदहोशी में और उसके बाद का पूरा जीवन
खामोशी में रहता है
भाभी की बात सुनकर देवर के उड़ गए होश......
2 of 5
पति पत्नी जोक्स
- फोटो : अमर उजाला
पति की कब्र पर सिर रखकर पत्नी ने रोते हुए कहा-
बेटा लैपटॉप और बेटी मोबाइल की डिमांड कर रही है
मैं कहा से लाकर दूं?
खुद मेरे पास कपड़े नहीं हैं, मैं क्या करूं?
कब्र से घुटी हुई आवाज आई,
मर गया हूं, दुबई नहीं गया हूं......
3 of 5
मजेदार जोक्स
- फोटो : Adobe Stock/Amar Ujala
लड़की अपने बॉयफ्रेंड को अपनी मम्मी से मिलवाने ले गई
गर्लफ्रेंड- मेरी मम्मी को तुम बहुत पसंद आए
बॉयफ्रेंड- चल पगली
कुछ भी हो, मैं शादी तो तुमसे ही करूंगा
मम्मी से बोलना मुझे भूल जाएं....
जोक्स हिंदी: तुम्हारे एक दोस्त ने मेरी खूबसूरती की तारीफ की, देवर का जवाब सुनकर भाभी की बोलती हो गई बंद
जोक्स: टीचर- व्हाट इज नाउन? पप्पू ने दिया गजब का मजेदार जवाब
4 of 5
वायरल फनी जोक्स
- फोटो : freepik
जज- घर में मालिक के रहते हुए तुमने चोरी कैसे की...?
चोर- जज साहब आपकी नौकरी अच्छी है,
आपकी तनख्वाह अच्छी है
आप ये सब तरीके जानकर क्या करेंगे..?
एक आदमी की बीवी गुजर गई
आदमी रोते हुए बोला- मुझे छोड़कर क्यों चली गई
उसे रोता देख पास खड़ी लड़की ने अपनी सहेली से कहा-
कितना प्यार करता है अपनी बीवी से
काश मेरे पास इसका पता होता,
तो मैं इससे शादी कर लेती
लड़की की बात सुन आदमी रोते हुए ऊंची आवाज में बोला-
लखनऊ गोमती नगर सेक्टर 4, मकान नंबर 12.....
5 of 5
जोक्स का खजाना
- फोटो : freepik
लूज मोशन की तकलीफ से परेशान ट्रैफिक हवलदार,
डॉक्टर के पास पहुंचा
डॉक्टर ने ट्रैफिक हवलदार को कुछ दवाईयां लिख दीं
मेडिसिन लेते वक्त ट्रैफिक हवलदार ने डॉक्टर से पूछा
किसी चीज का परहेज?
डॉक्टर बोला- सीटी जोर से मत बजाना बस.....
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)