फनी जोक्स: अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। हंसने से आपका मन प्रसन्न रहेगा, बल्कि आपसे तनाव भी दूर रहेगा। आपको हंसाने के लिए कुछ हंसी के हंसगुल्ले लेकर आए हैं। इन वायरल जोक्स को पढ़कर आप लोटपोट हो जाएंगे।
फनी जोक्स: जीजा- ऐसी चाय पिलाओ कि मन झूम उठे और बदन नाचने लगे, साली ने कर दी बोलती बंद
फनी जोक्स: हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है।
जीजा- ऐसी चाय पिलाओ जिसे पीकर मन...झूम उठे और बदन नाचने लगे।
साली- जीजा जी हमारे यहां भैंस का दूध आता है, नागिन का नहीं!
टीचर- तुम पढ़ाई पर ध्यान क्यों नहीं देते?
स्टूडेंट- क्योंकि पढ़ाई सिर्फ दो वजहों से की जाती है।
टीचर- अच्छा जनाब, कौन सी हैं वो दो वजहें, जरा बताओ तो?
स्टूडेंट- या तो डर से या शौक से, मैं बिना वजह कोई शौक रखता नहीं और डरता तो मैं किसी से भी नहीं।
चुटकुले: मेरे दिल की तमन्ना है कि आपकी बेटी को पलकों पर बिठाऊं, दामाद का जवाब सुनकर ससुर के उड़ गए होश
चिंटू- यार तू अपनी बीवी को किस नाम से बुलाता है?
पिंटू- गूगल डार्लिंग
चिंटू- ये कैसा नाम हुआ।
पिंटू- क्या करूं, सवाल एक करता हूं और जवाब 100 मिलते हैं।
जोक्स: प्रेमिका की बात सुनकर प्रेमी के उड़े होश, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले
लुंगी पहनी देहाती लड़की को पेड़ पर बैठा देख एक आंटी बोली... वहां क्यों बैठी है?
लड़की- सेब खाने
महिला- पर यह तो आम का पेड़ है!
लड़की- ओ, आंटी, चौधराईन मत बनो सेब लेकर आई हूं।
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)