फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जोक्स हिंदी: आज के टाॅप 5 जोक्स को पढ़कर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए मजेदार चुटकुले

Sat, 12 Sep 2026 06:06 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Sat, 12 Sep 2026 06:06 PM IST
सार

जोक्स हिंदी: अगर आप हंसते रहते हैं, तो बड़ी से बड़ी परेशानियां आसानी से हल हो जाती हैं। हंसने से आपका मन शांत रहता है और आप जीवन में सही फैसले लेते हैं। इसके साथ ही हंसने से आप मानसिक तनाव से बचे रहते हैं और कई बीमारियां आसे दूर रहती हैं।

विज्ञापन
Jokes in Hindi Majedar Chutkule in Hindi top 5 jokes in Hindi
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Adobe Stock

जोक्स हिंदी: जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी।



सरकार ने फरमान जारी किया चालक, पुरुष हो या स्त्री टू-व्हीलर चलाते समय हेलमेट पहनना जरूरी... 
यह खबर सुनकर पत्नी ने अलमारी खोली और बोली- हे भगवान... अब इतने सारे मैचिंग के हेलमेट खरीदने पड़ेंगे... 
पति ने एक्टिवा बेच दी
 

Jokes in Hindi Majedar Chutkule in Hindi top 5 jokes in Hindi
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

सुधांशु किसी लड़की के घर रिश्ता लेकर गया। 
लड़की के मां-बाप बोले – "हमारी बेटी तो अभी पढ़ाई कर रही है।

सुधांशु बोला- “कोई बात नहीं जी, हम एक घंटे बाद आ जाएंगे।"

 

Jokes in Hindi Majedar Chutkule in Hindi top 5 jokes in Hindi
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

अस्पताल में नर्स की आंखों में आंखे डालकर रोमांटिक अंदाज में सोनू बोला...
सोनू- आई लव यू, तमुने मेरा दिल चुरा लिया है।
नर्स शर्माकर बोली- चल झूठे दिल को तो हाथ भी नहीं लगाया है, हमने तो सिर्फ किडनी चुराई है।
सोनू बेहोश

हिंदी चुटकुले: साली- ससुराल में दामाद का इतना सम्मान क्यों होता है? जीजा का जवाब सुनकर उड़ गए होश

विज्ञापन
विज्ञापन
Jokes in Hindi Majedar Chutkule in Hindi top 5 jokes in Hindi
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik

मां- कहां हो बेटी? 
रिंकी- हॉस्टल में पढ़ रही हूं, एग्जाम बहुत नजदीक हैं, इसलिये बहुत पढ़ना पड़ता है!!! आप कहां हो? 
मां- थिएटर में ठीक..तेरे पीछे बैठी हूं, ब्रेक में मेरे लिए भी पॉपकॉर्न और कोल्ड ड्रिंक ले आना

फनी जोक्स: टीचर- तुम देर से क्यों आए? पप्पू का जवाब सुनते ही कर दी धुनाई
  

विज्ञापन
Jokes in Hindi Majedar Chutkule in Hindi top 5 jokes in Hindi
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
बॉयफ्रेंड- तुम रो क्यों रही हो?
गर्लफ्रेंड- मैंने अपने फोन को ऐरोप्लेन मोड में रखा है। फिर भी यह उड़ नहीं रहा...

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed