{"_id":"67dc1a109e58860f4503acb8","slug":"best-jokes-doctor-patient-jokes-in-hindi-new-jokes-in-hindi-2025-03-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Best Jokes: डॉक्टर- तुम क्लिनिक के बाहर खड़े होकर औरतों को क्यों घूरते हो? पप्पू ने दिया गजब जवाब","category":{"title":"Humour","title_hn":"हंसी-ठट्ठा","slug":"humour"}}
Best Jokes: डॉक्टर- तुम क्लिनिक के बाहर खड़े होकर औरतों को क्यों घूरते हो? पप्पू ने दिया गजब जवाब
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Thu, 20 Mar 2025 07:07 PM IST
सार
Best Jokes: सेहतमंद रहने के लिए हर इंसान को तनाव से बचना चाहिए। तनाव से बचने का सबसे अच्छा उपाय हंसी है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो तनाव आपके आसपास भी नहीं भटकता है।
विज्ञापन
1 of 5
मजेदार जोक्स
- फोटो : freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Best Jokes: सेहतमंद रहने के लिए हर इंसान को तनाव से बचना चाहिए। तनाव से बचने का सबसे अच्छा उपाय हंसी है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो तनाव आपके आसपास भी नहीं भटकता है। हंसी आपको कई बीमारियों से बचाने का काम करती है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स (Jokes in Hindi Funny) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
पत्नी- क्यों जी, गेहूं कहां पिसवाया आपने...?
पति (सहमकर)- हमेशा वाली जगह पर।
पत्नी- तो गेहूं देकर कहीं सैर सपाटा करने चले गए होंगे...?
पति- कहीं तो नहीं गया था...वहीं रूका था।
पत्नी- ध्यान कहां रहता है आप का...आती जाती औरतों को देख रहे होंगे,
खूब जानती हूं आपको...?
पति (अब पूरी तरह घबरा गया) - सच में वही सामने खड़े होकर आटा पिसवाया।
पत्नी- झूठ मत बोलो, पूरा ध्यान व्हाट्सएप में होगा बहुत दिनों से नोट
कर रही हूं घर के काम में आपका बिल्कुल ध्यान नहीं रहता आपका...?
पति- नहीं, ऐसा कुछ भी नहीं, बताओ तो हुआ क्या...?
पत्नी- सबकुछ ठीक था तो रोटियां जल कैसे गईं फिर...!
2 of 5
वायरल जोक्स
- फोटो : अमर उजाला
डॉक्टर- तुम रोज सुबह क्लिनिक के बाहर खड़े होकर औरतों को क्यों घूरते हो...?
पप्पू- जी आप ने ही तो लिखा है, 'औरतों को देखने का समय सुबह 9 बजे से 11 बजे तक!'
3 of 5
जोक्स इन हिंदी
- फोटो : Adobe Stock
पति- शादी से पहले तुम बहुत उपवास रखती थी अब क्या हो गया...?
पत्नी- बहुत नहीं, सिर्फ 16 सोमवार रखती थी...!
पति- फिर अब क्या हुआ...?
पत्नी- फिर तुमसे शादी हो गई और मेरा उपवास से भरोसा ही उठ गया...!
टीचर-आज मैं क्विज प्रतियोगिता कर रही हूं सभी बच्चे जल्दी-जल्दी जबाब देना
टीचर- बताओं मधुमक्खी हमें क्या देती है
बच्चा- शहद
टीचर- पतली बकरी क्या देती है
बच्चा- दूध...
टीचर और मोटी भैंस हमें क्या देती है
बच्चा- होमवर्क
दे थप्पड़...दे थप्पड़...दे थप्पड़
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।