फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज के मजेदार जोक्स: इंटरव्यू में बॉस ने पूछा- क्या आपको ब्रिटिश भाषा आती है? लड़के का जवाब पढ़कर लगाएंगे ठहाके

Thu, 20 Mar 2025 06:39 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 20 Mar 2025 06:39 PM IST
सार

Today Funny Jokes: अगर आप हंसते रहते हैं, मन की उदासी दूर रहती है और आप तरोताजा महसूस करते हैं। हंसने से मन में सकारात्मक ख्याल आते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल चुटकुले लेकर आए हैं। 

विज्ञापन
Today Funny Jokes in Hindi boss employee jokes in hindi Jokes of The Day
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik

Today Funny Jokes: अगर आप हंसते रहते हैं, मन की उदासी दूर रहती है और आप तरोताजा महसूस करते हैं। हंसने से मन में सकारात्मक ख्याल आते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल चुटकुले (Jokes in Hindi, Chutkule) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर... 



शाम को बाजार में भीड़ थी
इसी भीड़ में पति-पत्नी एक दूसरे से लड़ने में व्यस्त थे और लगभग 100 लोग उनके इस तमाशे का मजा ले रहे थे, कुछ इसका वीडियो बनाने में लगे थे......
बात कुछ यूं थी कि पत्नी जिद कर रही थी अपने पति से कि आज आप कार खरीद ही लीजिए.....
मैं थक गई हूं आपकी मोटर साइकिल पर बैठ बैठ कर......
पति ने कहा- ओए पागल औरत तमाशा ना बना मेरा दुनिया के सामने, मोटर साइकिल की चाभी मुझे दे....
पत्नी- नहीं, तुम्हारे पास इतना पैसा है, आज कार लोगे तो ही घर जाऊंगी....
पति- अच्छा तो ले लूंगा, अब चाभी दो....
पत्नी- नहीं दूंगी
पति- अच्छा, मत दो, मैं ताला ही तोड़ देता हूं
पत्नी ने कहा- तोड़ दो लेकिन ना चाभी मिलेगी ना मैं साथ जाऊंगी
पति बोला- अच्छा तो मैं फिर चलता हूं...
 

Today Funny Jokes in Hindi boss employee jokes in hindi Jokes of The Day
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock

पप्पू- यार आज मेरे साथ मेट्रो में बड़ा गजब हुआ...!
गप्पू- क्यों, क्या हुआ...?
पप्पू- अरे यार, मैं अपनी सीट पर बैठा हुआ था कि मेरे सामने खड़े एक लड़के ने राष्ट्रगान बजा दिया और मैं जैसे ही खड़ा हुआ, वो राष्ट्रगान बंद करके बैठ गया...!
 

Today Funny Jokes in Hindi boss employee jokes in hindi Jokes of The Day
वायरल जोक्स - फोटो : अमर उजाला

इंटरव्यू में बॉस ने पूछा- क्या आपको ब्रिटिश भाषा आती है? 
लड़का- हां 
बॉस- कुछ बोल के दिखाओ 
लड़का- डूगना लागान डेना पडेगा बुवन! 
बॉस- बॉस बेहोश...

Chutkule: देवर की बात सुनकर भाभी ने पकड़ा अपना सिर, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

विज्ञापन
विज्ञापन
Today Funny Jokes in Hindi boss employee jokes in hindi Jokes of The Day
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock

एक महिला सुबह-सुबह बिस्तर से सीधे उठकर मेकअप कर रही थी।
तभी पति की भी आँख खुल गई।
पति- पगला गयी हो क्या? सुबह सुबह मेकअप...
पत्नी- चुपचाप लेटे रहो, मुझे अपना फोन खोलना है, फेस लॉक लगा दिया था, और अब वह मुझे पहचान नहीं रहा है...!

Funny Jokes: टीचर- मच्छर के काटने पर क्या करना चाहिए? चिंटू का जवाब पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी हंसी

विज्ञापन
Today Funny Jokes in Hindi boss employee jokes in hindi Jokes of The Day
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock

सब्जीवाला- भैया, मैडम जी अंग्रेजी मीडियम से पढ़ी हैं क्या?
पति- आश्चर्यचकित होते हुए - हां लेकिन तुम्हे कैसे पता?
सब्जीवाला- क्योंकि मैडम टमाटर नीचे और कद्दू उसके ऊपर रख रही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed