पंजाब में जोगिंद्रनगर की निशा (22) की संदिग्ध हालात में हुई मौत पर हर कोई हैरान है। वीरवार को मच्छयाल स्थित मोक्ष धाम में शव का अंतिम संस्कार हुआ। बेटी को खोने पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। निशा सोनी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने कई फोटो और वीडियो अपलोड किए हैं। जिनसे साफ प्रतीत होता है कि निशा अपनी जिंदगी में बहुत खुश थी, लेकिन निशा को नहीं पता था जिस दोस्त युवराज पर वो इतना भरोसा करती है वो ही अंत में उसकी जान ले लेगा।
Nisha Soni Murder: हिमाचल प्रदेश की निशा सोनी जो हो गई धोखे का शिकार! जिस पर किया भरोसा उसी ने ले ली जान
अंकेश डोगरा, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Fri, 24 Jan 2025 05:26 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले की 22 साल की निशा की पंजाब पुलिस के कांस्टेबल ने हत्या कर दी। आरोपी पुलिस कांस्टेबल ने पहले उसकी हत्या की और फिर उसके शव के नहर में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी कांस्टेबल को गिरफ्तार कर उसे रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन