फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिमाचल को रेलवे के लिए मिले 422 करोड़, दायरे में होगीं इनती रेल परियोजनाएं

Thu, 08 Feb 2018 10:24 AM IST
अमर उजाला, शिमला
अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 08 Feb 2018 10:24 AM IST
विज्ञापन
govt to give 422 crores to himachal railway for maintenance
Railway
हिमाचल में रेलवे के विकास के लिए वर्ष 2018-19 के केंद्रीय बजट में 422 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। उक्त राशि प्रस्तावित चार रेल परियोजनाओं पर खर्च होगी।  इस बजट में सबसे ज्यादा 120 करोड़ रुपये चंडीगढ़-बद्दी रेल लाइन (33.23 किमी) के लिए रखे गए हैं। इतनी ही राशि भानुपल्ली-बिलासपुर-बेरी रेलवे लाइन (63.1 किमी) के लिए दी गई है। 


हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में रेल लाइन को आपस में जोड़ने की दिशा में यह बड़ा कदम है। सांसद ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वित्त मंत्री अरुण जेटली और रेल मंत्री पीयूष गोयल का आभार जताया है।
 

इन रेलवे लाइनों पर भी होंगे खर्च

govt to give 422 crores to himachal railway for maintenance
Railway

अनुराग ठाकुर ने कहा किसी भी पहाड़ी इलाके की अर्थव्यवस्था की मजबूती वहां की मौजूदा रेल और सड़क की कनेक्टिविटी पर निर्भर करती है। इसलिए इन रेल लाइनों का अत्यधिक महत्व है और इनके निर्माण से निश्चित तौर से राज्य की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।
 
इन रेलवे लाइनों पर भी होंगे खर्च
नंगल बांध-तलवाड़ा रेलवे लाइन (83.74 किमी) पर खर्च होंगे 80 करोड़  
ऊना-हमीरपुर रेलवे लाइन (50 किमी) 102 करोड़

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed