{"_id":"5a7848b14f1c1b8e268b853c","slug":"reindeer-entered-in-the-house-premises-at-paonta-sahib-sirmour","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: मकान परिसर में घुसा बारहसिंगा, दो घंटे तक मची रही अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: मकान परिसर में घुसा बारहसिंगा, दो घंटे तक मची रही अफरा-तफरी
Tue, 06 Feb 2018 09:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पांवटा साहिब (सिरमौर)
अमर उजाला ब्यूरो, पांवटा साहिब (सिरमौर)
Updated Tue, 06 Feb 2018 09:03 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पुरुवाला में एक बारहसिंगा रिहायशी मकान के परिसर में घुस गया। इससे करीब दो घंटे तक खूब अफरातफरी मची रही। हालांकि, इस दौरान बारहसिंगा लोगों के आकर्षण का केंद्र भी रहा। बताया जा रहा है कि बारहसिंगा करीब 3 किमी दूर स्थित कर्नल शेरजंग नेशनल पार्क से रास्ता भटकते हुए पहुंचा।
2 of 5
इसके बाद ग्रामीणों ने डीएफओ पांवटा को सूचित किया। बारहसिंगा को सुरक्षित वापस नेशनल पार्क क्षेत्र में पहुंचा दिया गया है। देहरादून-पांवटा एनएच-7 पर पुरुवाला में चमन वाटिका है जिसमें रिहायशी मकान व कुछ दूरी पर एक इकाई है।
3 of 5
चमन वाटिका के मालिक अंशुल गोयल ने बताया कि सोमवार को सुबह करीब 8 बजे बारहसिंगा गेट के समीप दीवार फांद कर भीतर घुस गया। कुछ दूरी पर करनल शेर जंग नेशनल पार्क सिंबलवाड़ा से रास्ता भटकते हुए बारहसिंघा एनएच की तरफ आ गया। चमन वाटिका के बाहर सुरक्षा गार्ड ने बारहसिंगा के प्रवेश की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
इसके बाद डीएफओ पांवटा को सूचित कर दिया गया। करीब दो घंटे तक पुरुवाला अमरगड़ी समेत परिसर में खूब अफरातफरी का माहौल रहा। भारी संख्या में भीड़ बारहसिंगा को देखने के लिए मौके पर एकत्र हो गई। चमनवाटिका के मालिक अंशुल गोयल के चालक अमीर खान व गार्ड ने लोगों को समीप जाने से रोका व तस्वीरें खींच ली। मौके पर पहुंचे नेशनल पार्क के आरओ समेत टीम सदस्यों ने सभी भीड़ को मौके से हटवाया उसे नेशनल पार्क की ओर भेज दिया।
विज्ञापन
5 of 5
उधर, डीएफओ पांवटा एसएस राणा ने कहा कि सूचना मिलने पर तुरंत नेशनल पार्क सिंबलवाड़ा से टीम मौके पर भेजी। बारहसिंगा का दिल काफी कमजोर होता है। इसको जबरन पकड़ कर या बांध कर नहीं ले जाया जा सकता है। ज्यादा डरने व सहम जाने से मौत तक हो सकती है। इसलिए टीम ने आसपास से भीड़ हटाई। इसके बाद बारहसिंगा को वापस नेशनल पार्क में पहुंचाया जा सका।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।