फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Double Murder: हत्या से पहले मां व भाई से प्यार का दिखावा करती रही काजल, बड़ी तस्वीर भी बनवाई थी

Thu, 27 Jun 2024 10:18 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 27 Jun 2024 10:18 PM IST
सार

दोहरे हत्याकांड में शामिल तीसरे आरोपी इशांत को भी पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेजा है। पूछताछ में दो मोबाइल बरामद किए हैं। व्हाटसएप पर इशांत की काजल से बात होती थी।

विज्ञापन
Mother and Brother Murdered by daughter with planning in Haryana
बेटी ने मां और भाई को मार डाला। - फोटो : संवाद

हरियाणा के यमुनानगर में मां और भाई की हत्या से पहले आरोपी काजल ने लोगों को भरसक यह दिखाने का प्रयास किया कि वो मां व भाई से बहुत प्यार करती है। यही कारण है कि सहकर्मियों को अब यह विश्वास नहीं हो रहा है कि काजल ने अपनी मां और भाई की हत्या की है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि वारदात से चार दिन पहले काजल ने मां मीना और भाई राहुल की बड़ी तस्वीर बनवाई थी, ताकि वह लोगों को दर्शा सके कि उनसे बहुत प्यार करती है।



दूसरी ओर साजिश में शामिल आरोपी इशांत को पुलिस ने वीरवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इससे पहले पूछताछ के दौरान इशांत से दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। आरोप है कि इशांत इन्हीं मोबाइल से काजल को व्हाट्सएप पर काॅल करता था ताकि उसकी कोई काॅल हिस्ट्री न रहे और वह बच जाए।

Mother and Brother Murdered by daughter with planning in Haryana
गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद

23 जून को आजाद नगर की गली नंबर दो में साजिश के तहत काजल ने ममेरे भाई कृष के साथ मिलकर मां और भाई की हत्या कर दी। पुलिस की जांच में पता चला कि पूरी साजिश में तीसरा आरोपी कृष का भाई इशांत भी शामिल था, जिसे पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया था।

Mother and Brother Murdered by daughter with planning in Haryana
कृष के बड़े भाई इशांत से पूछताछ करते एसएचओ जगदीश चंद्र। - फोटो : संवाद (आर्काइव)

पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि काजल ने इशांत को बताया था कि उसकी मां और भाई उसे परेशान करते हैं। छोटी-छोटी बातों पर उसे टोकते हैं, जो उसे पसंद नहीं है। यहां तक कि उस पर शादी का दबाव भी बनाया जा रहा है। काजल ने उसे यह भी बताया था कि जब किसी बात को लेकर झगड़ा होता था तो मां व भाई उसके साथ मारपीट भी करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mother and Brother Murdered by daughter with planning in Haryana
मृतकों के फाइल फोटो, आरोपी काजल व पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद

इसके बाद काजल और दोनों आरोपी भाइयों ने मिलकर हत्या की पूरी साजिश रची थी। थाना शहर यमुनानगर एसएचओ जगदीश चंद्र का कहना है कि इशांत को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। इस केस से जुड़े सभी सबूत पुलिस ने एकत्रित कर लिए हैं, जिनके आधार पर हत्यारोपियों को सख्त से सख्त सजा मिल सकेगी।

विज्ञापन
Mother and Brother Murdered by daughter with planning in Haryana
आरोपी काजल और दूसरी तरफ मृतका मां का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

काजल ने सहकर्मियों से कहा था- मां पहले है और काम के लिए तो सारी उम्र पड़ी है...
काजल दो माह से प्यारा चौक स्थित सचदेवा कम्यूनिकेशन की दुकान पर मोटाेरोला कंपनी की बतौर प्रमोटर लगी हुई थी। यहां काम करने वाले स्टाफ ने बताया कि काजल की बातों से कभी लगा ही नहीं की वह अपनी मां व भाई की हत्या कर सकती है। जब भी दुकान पर घर से उसकी मां का फोन आता था तो काजल सारा काम छोड़ कर उनसे बात करती थी। यदि घर पर सब्जी, फल ले जाना होता था तो वह दुकान से थोड़ी देर के लिए छुट्टी लेकर चली जाती थी। वह यह कहती थी कि उसके लिए मां पहले है। काम करने के लिए तो सारी उम्र पड़ी है, काम तो होता ही रहेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed