फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Double Murder: मां, भाई की हत्या कर लाखों के गहने एक्टिवा में लेकर घूमती रही काजल, कृष भाग गया था ऋषिकेश

Tue, 25 Jun 2024 10:24 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 25 Jun 2024 10:24 PM IST
विज्ञापन
Mother and brother murdered by daughter in yamunanagar of Haryana
गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद

यमुनानगर के आजाद नगर की गली नंबर दो में मां मीना और भाई राहुल की हत्या करने के बाद आरोपी काजल घर में रखे गहने अपने साथ ले गई थी। 14 लाख रुपये से अधिक कीमत के गहने अपनी एक्टिवा की डिग्गी में लेकर वो घंटों घूमती रही ताकि पुलिस को विश्वास हो जाए कि घर में लूटपाट के दौरान दोनों की हत्या की गई है। हत्याकांड का खुलासा करने के बाद पुलिस ने रिमांड पर आरोपी काजल से पूछताछ के दौरान एक्टिवा से सारे गहने बरामद कर लिए। मामले में काजल के ममेरे भाई विश्वकर्मा मोहल्ला निवासी कृष को भी गिरफ्तार कर पुलिस ने मंगलवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।

Mother and brother murdered by daughter in yamunanagar of Haryana
बेटी ने मां और भाई को मार डाला। - फोटो : संवाद

पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी काजल और कृष करीब एक माह से मीना व राहुल की हत्या की साजिश रच रहे थे। इसके तहत 23 जून की सुबह घर का काम खत्म करने के बाद मीना बेड पर लेटी हुई थी। वह कान में इयरफोन लगाकर मोबाइल में वीडियो देख रही थी। उस दौरान राहुल घर से बाहर सैलून में दाढ़ी बनवाने गया था। तभी मौका पाकर कृष हाथ में कपड़ा लेकर मीना के कमरे में गया, लेकिन मीना कृष के इरादे को भांप नहीं सकी। कृष ने मीना का मुंह बंद कर दिया ताकि वह चिल्ला न सके। इसके बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इस दौरान काजल ने मीना के पांव दबा रखे थे। थोड़ी देर बाद जब राहुल दाढ़ी बनाकर घर लौटा तो पहले से घात लगाए कृष ने उसके सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया।

Mother and brother murdered by daughter in yamunanagar of Haryana
काजल - फोटो : संवाद

फिर गला दबाकर उसे भी मौत के घाट उतार दिया। मीना व राहुल की हत्या करने के बाद आरोपी कृष ऋषिकेश भाग गया था। वारदात में जिस रॉड का प्रयोग किया गया था, वह भी कृष अपने साथ ले गया था, जिसे उसने शहर में ही किसी पार्क के पास फेंक दिया था। जिस कपड़े को पहनकर उसने हत्या की वारदात की, उसे भी आरोपी कृष ने नहर में ठिकाने लगा दिया। रिमांड के दौरान पुलिस ने रॉड और कपड़े बरामद करने के लिए निशानदेही कराई लेकिन सफलता नहीं मिली। थाना शहर यमुनानगर एसएचओ जगदीश चंद्र का कहना है कि कृष को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है, जबकि आरोपी काजल पहले से ही रिमांड पर है। दोनों से पूछताछ में कई अहम जानकारी मिली है। काजल की एक्टिवा से पुलिस ने गहने भी बरामद कर लिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mother and brother murdered by daughter in yamunanagar of Haryana
मृतकों का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

झगड़े के बाद राहुल की दूसरी पत्नी चली गई थी घर
मृतक राहुल की दो शादियां हो चुकी थीं। पहली शादी से उनकी कोई संतान नहीं थी। इस बात को लेकर राहुल का पत्नी से अक्सर झगड़ा होता था। बात ज्यादा बढ़ने पर दोनों पक्षों की पंचायत हुई और दोनों ने एक दूसरे से अलग होने का फैसला कर लिया। इसके बाद राहुल ने दूसरी शादी कर ली। बताया जा रहा है कि दूसरी पत्नी तीन माह की गर्भवती थी। तभी किसी बात को लेकर दोनों में हुई कहासुनी में उसका गर्भपात हो गया था, जिसके बाद से वह झगड़ा कर अपने घर चली गई।  

विज्ञापन
Mother and brother murdered by daughter in yamunanagar of Haryana
यमुनानगर में हत्या के बाद घर के बाहर इकट्ठा लोग व जांच करने पहुंची पुलिस। - फोटो : संवाद

चाबी के लिए थाने पहुंचे फाइनेंस कंपनी के अधिकारी
राहुल मुथुड फाइनेंस कंपनी में काम करता था, जहां लॉकर की भी सुविधा थी। बताया जा रहा है कि एक लॉकर की चाबी राहुल के पास भी थी, जिसे वह रोजाना अपने साथ काम पर लेकर आता-जाता था। राहुल की हत्या के बाद मंगलवार को फाइनेंस कंपनी के अधिकारी चाबी की तलाश में थाना शहर यमुनानगर में पहुंचे, परंतु राहुल चाबी को कहां पर रखता था, इसकी जानकारी किसी को नहीं है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed