फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Double Murder: बेटी ने ममेरे भाई संग मिल मां-भाई को मार डाला; शादी का बना रहे थे दबाव, पहनावे पर भी टोकते थे

Tue, 25 Jun 2024 02:14 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 25 Jun 2024 02:14 AM IST
सार

काजल पिछले साल घर से भाग गई थी, लड़की से ज्यादा लड़कों की तरह रहना पसंद करती है। नानी ने मीना को वारिस बनाया था, पुलिस ने काजल को दो दिन के रिमांड पर लिया है। 
 

विज्ञापन
daughter murdered mother and brother in Yamunanagar of haryana
बेटी ने मां और भाई को मार डाला। - फोटो : संवाद

हरियाणा के यमुनानगर में मां व भाई की हत्या कराने वाली काजल इसी साल 13 मई को 27 साल की हुई थी। उसकी मां मीना व छोटा भाई राहुल शादी करने का दबाव काजल पर बना रहे थे। काजल को यह सब पसंद नहीं था। वह आजाद रहते हुए अपनी जिंदगी को अपने तरीके से जीना चाहती थी। वह लड़के की तरह अपनी दबंग जिंदगी जीती थी।



हमेशा टी-शर्ट, जेंट्स कमीज, जींस ही पहनती थी। यह बात मां व भाई को पसंद नहीं आई तो काजल ने अपने ममेरे भाई विश्वकर्मा मोहल्ला के 18 वर्षीय कृष के साथ मिलकर दोनों को हमेशा के लिए अपने रास्ते से हटा दिया। काजल ने कृष को लालच दिया था कि दोनों की हत्या करने के बदले उसे न केवल नानी का घर मिल जाएगा बल्कि वह उसे 50 हजार रुपये अलग से देगी।

daughter murdered mother and brother in Yamunanagar of haryana
मृतकों के फाइल फोटो, आरोपी काजल व पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद

कृष उसकी बातों में आ गया और इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम दे दिया। थाना शहर यमुनानगर पुलिस ने काजल काे कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। वहीं कृष को भी पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। दरअसल काजल की नानी बबली का शांति कॉलोनी में घर है। काजल के एक मामा जयप्रकाश व उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है। कृष इन्हीं का बेटा है। दूसरा मामा शिवम अलग रहता है।

daughter murdered mother and brother in Yamunanagar of haryana
मृतकों का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

कृष काफी समय से अपने चाचा शिवम के साथ ही रहता है। बबली की मीना के अलावा एक अन्य लड़की किरण है, जो शादीशुदा है। बबली ने अपनी मौत से पहले अपने घर का वारिस काजल की मां मीना को बना दिया था। कृष इस बात की रंजिश रखता था कि बबली ने घर का वारिस मीना को बना दिया। उसे इस बात का डर था कि मीना इस घर को अपने नाम न करवा ले।

विज्ञापन
विज्ञापन
daughter murdered mother and brother in Yamunanagar of haryana
यमुनानगर में हत्या के बाद घर के बाहर इकट्ठा लोग व जांच करने पहुंची पुलिस। - फोटो : संवाद

वहीं घर का वारिस बनाए जाने से शिवम व किरण भी नाराज थे। इसलिए दोनों की मीना से बोलचाल बंद थी। उधर पिछले साल काजल भी घर से कहीं चली गई थी। कुछ समय बाद वह लौट आई थी। काजल की बढ़ती उम्र को देख कर मां व भाई उस पर शादी करने का दबाव बना रहे थे, जबकि वह मना कर देती थी। साथ ही उन्हें काजल का पहनावा बिल्कुल भी पसंद नहीं था। वह हमेशा उसे टोकते थे।

विज्ञापन
daughter murdered mother and brother in Yamunanagar of haryana
काजल - फोटो : संवाद

यह काजल को बिल्कुल भी पसंद नहीं था। वहीं काजल भाई राहुल का रिश्ता भी अपनी एक सहेली से ही कराना चाह रही थी कि कोई अन्य लड़की उसके साथ ज्यादा हस्तक्षेप न करे। काजल मां व भाई से अलग घर के ऊपर बने कमरे में अकेली रहती थी। इंस्टाग्राम पर काजल ने वीआईपी नवाब के नाम से आईडी बना रखी है। इस पर काजल के जितने भी वीडियो अपलोड हैं उन सब में उसने लड़कों की तरह ही कपड़े पहने हुए हैं। वहीं सोमवार को मीना व राहुल के शवों का पोस्टमार्टम पुलिस ने कराया। पोस्टमार्टम हाउस पर शव लेने के लिए मीना का भाई शिवम व बहन किरण पहुंची थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed