फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेवानिवृत्ति को यादगार बनाने का सपना: जूनियर वारंट अधिकारी अजीत सिंह हेलीकॉप्टर से पहुंचे गांव, देखें तस्वीरें

Sat, 01 Apr 2023 04:26 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 01 Apr 2023 04:26 PM IST
सार

Indian Air Force: जूनियर वारंट अधिकारी अजीत सिंह ने कहा कि उनका अधिकतर समय हेलीकॉप्टर में ही बीता है। उनका सपना था कि वह जब सेवानिवृत्त होकर गांव जाएं तो हेलीकॉप्टर से जाएं। सेवानिवृत्ति के बाद अजीत सिंह ने शनिवार को गांव में हेलीकॉप्टर से पहुंचकर अपना यह सपना पूरा किया।

विज्ञापन
Junior Warrant Officer Ajit Singh made his retirement memorable, reached the village by helicopter
राई विधायक मोहनलाल बड़ौली ने दी बधाई - फोटो : अमर उजाला

वायु सेना में रहते हुए अपना अधिकतर समय हेलीकॉप्टर मे बिताने वाले जूनियर वारंट अधिकारी अजीत सिंह ने अपनी सेवानिवृत्ति को भी यादगार बनाया है। गांव के लोगों को हेलीकॉप्टर दिखाने के लिए अजीत सिंह शनिवार को हेलीकॉप्टर से गांव पहुंचे, जहां ढोल नगाड़ों के बीच फूल मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया गया। हेलीकॉप्टर देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों का हुजूम उमड़ा।



देशसेवा के बाद अजीत सिंह ने समाज सेवा करते करते हुए गांव से नशे को जड़ से खत्म करने का निश्चय किया है। उन्होंने कहा कि गांव की लड़कियों को भी खेलों में आगे लेकर आएंगे और कबड्डी की राष्ट्रीय स्तर की टीम तैयार करेंगे। वायु सेना में जूनियर वारंट अधिकारी रहे खेवड़ा के अजीत सिंह की सेवानिवृत्ति पर राई विधायक मोहनलाल बड़ौली ने बधाई दी गांव पहुंचने पर उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि अजीत सिंह का स्टेडियम में काफी योगदान है।

Junior Warrant Officer Ajit Singh made his retirement memorable, reached the village by helicopter
खेल स्टेडियम में बनाया हेलीपैड - फोटो : अमर उजाला

सपना किया पूरा
जूनियर वारंट अधिकारी अजीत सिंह ने कहा कि उनका अधिकतर समय हेलीकॉप्टर में ही बीता है। उनका सपना था कि वह जब सेवानिवृत्त होकर गांव जाएं तो हेलीकॉप्टर से जाएं। सेवानिवृत्ति के बाद अजीत सिंह ने शनिवार को गांव में हेलीकॉप्टर से पहुंचकर अपना यह सपना पूरा किया। गांव में अजीत सिंह के स्वागत के लिए पहले से शानदार तैयारियां की गई थी।

Junior Warrant Officer Ajit Singh made his retirement memorable, reached the village by helicopter
गांव के खेल स्टेडियम में उतारा हेलीकॉप्टर - फोटो : अमर उजाला
खेल स्टेडियम में बनाया गया था हेलीपैड
गांव खेवड़ा के खेल स्टेडियम में हेलीपैड बनाया गया था। वहीं सुरक्षा के लिए भी व्यापक व्यवस्था की गई थी। अजीत सिंह का हेलीकॉप्टर दोपहर बाद गांव के स्टेडियम में लैंड हुआ। इससे पहले यहां पानी का छिडक़ाव किया गया था। हेलीकॉप्टर को देखने के लिए खेवड़ा के साथ ही आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। खेल स्टेडियम से अजीत सिंह को ढोल नगाड़ों के साथ घर तक लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Junior Warrant Officer Ajit Singh made his retirement memorable, reached the village by helicopter
हेलीकॉप्टर देखने के लिए लगी गांव वालों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

खुली जीप में अभिवादन स्वीकार करते हुए पहुंचे घर
अजीत सिंह को खेल स्टेडियम से खुली जीप में बैठाकर घर तक लाया गया। जीत को भी फूलों से सजाया गया था। रास्ते में कई स्थानों पर उनका स्वागत किया।

विज्ञापन
Junior Warrant Officer Ajit Singh made his retirement memorable, reached the village by helicopter
ओपन जीप में गांव को किया दौरा - फोटो : अमर उजाला

गांव के बुजुर्गों ने उन्हें आशीर्वाद दिया। जीत के साथ-साथ बच्चे, युवा व बड़े बड़ी संख्या में चल रहे थे। अजीत सिंह ने खुली जीप में ही खड़ी होकर सभी का अभिवादन स्वीकार किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed