फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनोखी शादी: दूल्हा-दुल्हन ने US में लिए फेरे, परिजनों ने हरियाणा में निभाई रस्में, ऑनलाइन TV पर दिया आशीर्वाद

Tue, 21 Mar 2023 04:22 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 21 Mar 2023 04:22 PM IST
सार

सात समुंदर पार जाकर सोनीपत के गांव सांदल खुर्द निवासी अमित और करनाल की आशु विवाह के बंधन में बंध गए हैं। विदेशी जमीन पर रहकर भी परंपरागत हरियाणवी रीति रिवाज को जिंदा रखते हुए दोनों ने मिसाल कायम की है।

विज्ञापन
Unique wedding: bride and groom took rounds in US: relatives performed rituals in Haryana, blessings online
ऑनलाइन दिया आशीर्वाद - फोटो : अमर उजाला

सात समुंदर पार अमेरिका में रहने वाले सोनीपत के गांव सांदल खुर्द निवासी अमित ने वहां रह रही करनाल निवासी अंशु के साथ सात फेरे लिए। खास बात यह रही कि सोनीपत से बारात बिना दूल्हे के करनाल गई और सभी रस्में निभाई। ऑनलाइन माध्यम से स्क्रीन पर दुल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद दिया और बिना दुल्हन के घर लौट आई। बारात के साथ न दुल्हा गया और ना ही दुल्हन घर आई, फिर भी दोनों परिवार बेहद खुश हैं। यह अनोखी शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। 



यह भी पढ़ें- Haryana Weather: कई जिलों में रात को जमकर बारिश, किसानों की मेहनत पर फिरा पानी, फसलों में नुकसान

सात समुंदर पार हिंदू रीति-रिवाज से की शादी
सात समुंदर पार जाकर सोनीपत के गांव सांदल खुर्द निवासी अमित और करनाल की आशु विवाह के बंधन में बंध गए हैं। विदेशी जमीन पर रहकर भी परंपरागत हरियाणवी रीति रिवाज को जिंदा रखते हुए दोनों ने मिसाल कायम की है। सगाई से लेकर विवाह की सभी रस्में हरियाणा में स्क्रीन के माध्यम से ही पूरी की गई। दोनों की जोड़ी ने विदेश में एक साथ 7 फेरे लेकर 7 जन्मों की कसम खाई है। दूल्हा दुल्हन को दोनों ही परिवारों ने ऑनलाइन स्क्रीन के माध्यम से आशीर्वाद दिया है। अमित ने सोनीपत के एक छोटे से गांव से निकल कर न केवल खुद को स्थापित किया, बल्कि आज अपनी अनोखी शादी के लिए सुर्खियां बटोर रहे हैं।

Unique wedding: bride and groom took rounds in US: relatives performed rituals in Haryana, blessings online
हरियाणवी अंदाज में विदेश में शादी - फोटो : अमर उजाला
अलग-अलग कंपनी में करते हैं काम 
सोनीपत के गांव सांदल खुर्द निवासी अमित लाकड़ा व करनाल की आशु अमेरिका में अपनी अलग-अलग कंपनी बनाकर काम कर रहे हैं। अमित ने साल 2014 में मलेशिया में मर्चेंट नेवी में नौकरी ज्वाइन की थी।
Unique wedding: bride and groom took rounds in US: relatives performed rituals in Haryana, blessings online
दूल्हा-दुल्हन - फोटो : अमर उजाला

ट्रैकिंग कंपनी बनाई
उसके बाद अलग-अलग देशों में नौकरी की। उन्होंने साल 2017 से अपने काम की शुरुआत करते हुए ट्रैकिंग कंपनी बना ली। वहीं आशु भी अमेरिका में अपनी कंपनी बनाकर काम कर रही है। दोनों के विचार मिले तो दोनों ने ही शादी करने का निर्णय लिया और परिवार की सहमति से 19 मार्च को शादी के बंधन में बंध गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Unique wedding: bride and groom took rounds in US: relatives performed rituals in Haryana, blessings online
विदेश में लिए फेरे - फोटो : अमर उजाला

ससुराल पक्ष ने ऑनलाइन स्क्रीन पर ही किया टीका
अमित को उसकी ससुराल वालों ने स्क्रीन पर ही ऑनलाइन माध्यम से टीका किया है। वही गांव सांदल खुर्द से करनाल के सेक्टर 12 में बारात गई और लडक़ा लडक़ी के परिजनों ने विदेश में बैठे दूल्हा दुल्हन को ऑनलाइन स्क्रीन के माध्यम से आशीर्वाद दिया है।

विज्ञापन
Unique wedding: bride and groom took rounds in US: relatives performed rituals in Haryana, blessings online
हरियाणा में निभाई रस्में - फोटो : अमर उजाला

स्क्रीन पर ही टीका कर रीति रिवाज प्रक्रिया पूरी की
दोनों परिवारों की तरफ से ऑनलाइन स्क्रीन के माध्यम से ही अंगूठी व अन्य रीति-रिवाज निभाए गए। पहले दूल्हे के परिजनों ने सोनीपत में एक बैंक्वेट हॉल में टीका व  सगाई का कार्यक्रम रखा। जहां  दुल्हन का परिवार पहुंचा और दूल्हे को स्क्रीन पर ही टीका कर रीति रिवाज प्रक्रिया पूरी की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed