वायु सेना में रहते हुए अपना अधिकतर समय हेलीकॉप्टर मे बिताने वाले जूनियर वारंट अधिकारी अजीत सिंह ने अपनी सेवानिवृत्ति को भी यादगार बनाया है। गांव के लोगों को हेलीकॉप्टर दिखाने के लिए अजीत सिंह शनिवार को हेलीकॉप्टर से गांव पहुंचे, जहां ढोल नगाड़ों के बीच फूल मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया गया। हेलीकॉप्टर देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों का हुजूम उमड़ा।
सेवानिवृत्ति को यादगार बनाने का सपना: जूनियर वारंट अधिकारी अजीत सिंह हेलीकॉप्टर से पहुंचे गांव, देखें तस्वीरें
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 01 Apr 2023 04:26 PM IST
सार
Indian Air Force: जूनियर वारंट अधिकारी अजीत सिंह ने कहा कि उनका अधिकतर समय हेलीकॉप्टर में ही बीता है। उनका सपना था कि वह जब सेवानिवृत्त होकर गांव जाएं तो हेलीकॉप्टर से जाएं। सेवानिवृत्ति के बाद अजीत सिंह ने शनिवार को गांव में हेलीकॉप्टर से पहुंचकर अपना यह सपना पूरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन