फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोर्ट के बाहर कत्ल: कार से मारी टक्कर, फिर गोलियों से भूना, बाबा के भेष में लाठी ले घूमता था हिस्ट्रीशीटर नीरज

Sun, 17 May 2026 12:58 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, सोनीपत
अमर उजाला नेटवर्क, सोनीपत Published by: Sharukh Khan Updated Sun, 17 May 2026 12:58 PM IST
सार

सोनीपत में गैंगस्टर नीरज उर्फ कातिया का कोर्ट के बाहर कत्ल कर दिया गया। कार सवार बदमाशों ने कोर्ट परिसर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपियों ने पहले नीरज को टक्कर मारकर गिराया था। इसके बाद गोलियों से भून डाला।

विज्ञापन
Gangster Neeraj Shot Dead Outside Court Complex in Sonipat
गैंगस्टर नीरज उर्फ कातिया का कत्ल - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
सोनीपत रोड स्थित कोर्ट परिसर के बाहर शनिवार को दिनदहाड़े गैंगस्टर नीरज उर्फ कातिया की अज्ञात हमलावरों ने चार-पांच गोलियां मारकर हत्या कर दी। 

कोर्ट से पैदल बस स्टैंड की ओर जा रहे नीरज को हमलावरों ने पहले सफेद रंग की ब्रेजा कार से टक्कर मारी। नीरज के सड़क पर गिरते ही गोलियां मारकर भाग गए। 

मूलरूप से झज्जर के दूबलधन गांव का रहने वाला नीरज वर्तमान में गुरुग्राम के सेक्टर-37 सी में रहता था। उसकी शादी गांव किडौली की रहने वाली नीतू से हुई थी। नीतू ने उसके खिलाफ फरवरी, 2019 में थाना खरखौदा में दहेज उत्पीड़न, मारपीट, धमकी और अमानत में खयानत की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसी मामले में शनिवार को नीरज अपने साथियों के साथ अदालत में पेशी पर खरखौदा कोर्ट आया हुआ था।
 
Gangster Neeraj Shot Dead Outside Court Complex in Sonipat
सोनीपत के खरखौदा में गैंगस्टर की हत्या के मामले में सीसीटीवी में दिखाई दे रही संदिग्ध कार। - फोटो : वीडियो ग्रैब
पुलिस के अनुसार, पेशी के बाद नीरज अदालत परिसर से बाहर निकलकर बस स्टैंड की ओर जा रहा था। पहले से घात लगाए हमलावर कार से वहां पहुंचे और नीरज को सीधी टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिर गया। इसके बाद तीन से चार हमलावरों ने उसे चार से पांच गोलियां मारीं जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी भाग गए। मौके से मिले खोल से पता लगा है कि नीरज को पिस्तौल से गोलियां मारी गई हैं। 
 
Gangster Neeraj Shot Dead Outside Court Complex in Sonipat
घटनास्थल पर पड़ा कारतूस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वारदात की सूचना मिलने के बाद एसीपी जोगिंद्र शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि टीमें हमलावरों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत है। खरखौदा थाना पुलिस ने नीरज के भाई सत्यवान के बयान पर हत्या, षड्यंत्र व शस्त्र अधिनियम में प्राथमिकी दर्ज की है। गांव दूबलधन निवासी अमन उर्फ काले, साहिल व आर्यन, अमन के भांजे गांव मुरथल निवासी अमित, गांव माजरा निवासी विकास व नीरज की पत्नी नीतू व उसके भाई विक्की पर हत्या कराने का आरोप है। अमन उर्फ काले व अन्य से नीरज की रंजिश बताई जा रही है। उसकी पत्नी नीतू व साले पर षड्यंत्र में शामिल होने का आरोप लगाया गया है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Gangster Neeraj Shot Dead Outside Court Complex in Sonipat
गैंगस्टर की हत्या के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लॉरेंस से जुड़े होने की चर्चा 
नीरज के लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े होने की चर्चा है। हालांकि, पुलिस ने कहा कि इसके साक्ष्य सामने नहीं आए हैं।
विज्ञापन
Gangster Neeraj Shot Dead Outside Court Complex in Sonipat
गैंगस्टर की हत्या के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हत्या व लूट समेत 15 मामले दर्ज
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, नीरज पर कई आपराधिक मामले दर्ज थे। उस पर हत्या, हत्या की कोशिश, लूट व अपहरण समेत करीब 15 मामले दर्ज हैं। पत्नी की शिकायत में भी उसे कुख्यात अपराधी और गैंगस्टर बताया गया था। 2020 में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था। उसके बाद से मामला अदालत में विचाराधीन था। उसकी गांव में रंजिश बताई गई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed