फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नाबालिग ने आठ साल के बच्चे को मारा: पाने से सिर पर किए 15 वार, गला दबाया, पानी में डुबोया, फिर घर जा खाना खाया

Tue, 16 May 2023 10:15 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 16 May 2023 10:15 PM IST
सार

किशोर ने बताया कि उसके पिता मानसिक रूप से बीमार हैं। घर का खर्च मुश्किल से चल रहा था। फिरौती के लिए उसने वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
Minor kills eight-year-old child in Sonipat of Haryana
अर्जित उर्फ हन्नू का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

हरियाणा के सोनीपत के गांव नांगल खुर्द के पास स्थित टीडीआई एस्पानिया सोसाइटी की गली में खेल रहे साढ़े आठ साल के बच्चे की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। उसके सिर पर लोहे के औजार से 15 से अधिक वार किए। गले पर भी निशान मिले। खुलासा हुआ कि उसकी हत्या पड़ोस की सोसाइटी में रहने वाले 16 वर्षीय किशोर ने रुपयों के लिए की थी। उसे गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह, करनाल भेज दिया गया है।



मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जिला सिद्धार्थ नगर की तहसील डुमरियागंज के गांव वीरपुर-रतनपुर निवासी अजीत त्रिपाठी टीडीआई एस्पानिया सोसाइटी में रहते हैं। इससे पहले वह लखनऊ के जानकीपुरम स्थित सीता विहार कॉलोनी में रहते थे। वह पेटीएम के एरिया सेल्स मैनेजर हैं। दिसंबर, 2022 में तबादला होने के बाद वह सोनीपत आ गए थे।

फरवरी में गांव नांगल खुर्द व कुमासपुर के बीच स्थित टीडीआई एस्पानिया में फ्लैट लेकर रहने लगे। सोमवार को ड्यूटी पर गए थे। शाम सात बजे उनकी पत्नी ने बताया कि बेटा अर्जित उर्फ हन्नू (साढ़े 8 साल) नीचे खेल रहा था, लेकिन मिल नहीं रहा है। उन्होंने उसकी काफी तलाश की पर पता नहीं चला। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

Minor kills eight-year-old child in Sonipat of Haryana
हत्या करने के मामले में बहालगढ़ थाने में पहुंचे परिजन व अन्य। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

इस बीच जानकारी मिली कि अर्जित पड़ोस की सोसाइटी में रहने वाले किशोर के साथ देखा गया था। किशोर पहले उनकी सोसाइटी में रहता था। उसकी उनके बेटे से जान-पहचान हो गई थी। इस बीच परिवार को घर के अंदर बच्चे की फिरौती के लिए फेंका गया पत्र मिला, जिसमें छह लाख रुपये की मांग की गई थी।

Minor kills eight-year-old child in Sonipat of Haryana
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया। बाद में जांच का दायरा बढ़ाया गया तो मंगलवार तड़के बच्चे का शव बेसमेंट में पानी के ड्रम में मिला। उसके सिर पर चोट के 15 से अधिक निशान थे। साथ ही गला भी दबाया गया था। पुलिस ने अपहरण की धारा जोड़ दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Minor kills eight-year-old child in Sonipat of Haryana
बच्चे के अपहरण के बाद हत्या करने के मामले में सीसीटीवी दिख रहा बच्चा व किशोर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीसीटीवी फुटेज में बच्चा किशोर के साथ जाता दिखा
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खोजा तो उसमें बच्चा किशोर के साथ दिखाई दिया। किशोर को पकड़कर पूछताछ की गई तो उसने पहले गुमराह करने की कोशिश की। स्कॉर्पियो सवारों द्वारा अपहरण करने की बात कही, लेकिन बाद में उसने जो खुलासा किया वह चौंकाने वाला था।
विज्ञापन
Minor kills eight-year-old child in Sonipat of Haryana
अर्जित उर्फ हन्नू का फाइल फोटो किशोर की तरफ से बच्चे के फ्लैट में फेंका गया फिरौती मांगने का पत्र। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

किशोर ने बताया कि उसके पिता मानसिक रूप से बीमार हैं। घर का खर्च मुश्किल से चल रहा था। फिरौती के लिए उसने वारदात को अंजाम दिया। उसने बताया कि वह हत्या कर घर गया और खाना खाने के बाद फिरौती का पत्र लिखकर लाया और बच्चे के घर में फेंक कर चला गया। पुलिस ने किशोर को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने पेश किया, जहां से उसे बाल सुधार गृह करनाल भेज दिया गया। 16 वर्षीय आरोपी जिस निजी स्कूल में 11वीं कक्षा का छात्र है, उसी स्कूल में बच्चा चौथी कक्षा में पढ़ता था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed