फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोनीपत में बड़ी वारदात: दो भाइयों ने वृद्ध को गोली मारी, आक्रोशित ग्रामीणों ने दोनों को पीट-पीटकर मार डाला

Mon, 24 Jul 2023 11:12 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, गन्नौर, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, गन्नौर, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 24 Jul 2023 11:12 PM IST
सार

गांव अगवानपुर में सोमवार शाम वारदात हुई है। वृद्ध को गोली मारने से पहले भाइयों ने दबंगई दिखाते हुए ग्रामीण के घर में फायरिंग की थी। हमलावरों ने बुजुर्ग की हत्या से पहले गांव में एक अन्य युवक पर भी फायरिंग की थी। दोस्त के साथ हुई कहासुनी की रंजिश में युवक के घर पर हमला करने की चर्चा है। 

विज्ञापन
Big incident in Sonipat: Two brothers shot dead old man, angry villagers beat them both to death
सीसीटीवी में गोली चलाते दिखाई दे रहे हमलावर। मृतक विजयपाल का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

हरियाणा के सोनीपत के गन्नौर क्षेत्र के गांव अगवानपुर में दो भाइयों ने दबंगई दिखाते हुए गांव के ही एक युवक के घर में घुसकर गोली चला दी। आवाज सुनकर पड़ोस से युवक के चाचा मौके पर पहुंचे तो हमलावरों ने उन्हें गोली मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। इस बीच अन्य परिजन व आस-पड़ोस के ग्रामीणों ने दोनों भाइयों को ईंट व लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मार डाला।



इसमें एक भाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कहा-परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। हमलावरों ने पहले एक अन्य युवक पर भी गोली चलाई थी। उसके बयान पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

गांव अगवानपुर निवासी अभिषेक व उसका भाई अश्वनी सोमवार शाम को बाइक पर सवार होकर हवाई फायर करते हुए ग्रामीण सोमदत्त के घर में घुस आए। उन्होंने घर में भी फायरिंग कर दी। घर पर सोमदत्त की बहन व मां ही मौजूद थीं। फायरिंग की आवाज सुनकर पड़ोस में रहने वाले सोमदत्त के चाचा विजयपाल (65) मौके पर पहुंचे और उन्हें रोकने का प्रयास किया।

Big incident in Sonipat: Two brothers shot dead old man, angry villagers beat them both to death
अगवानपुर में युवक की हत्या के बाद विलाप करती महिलाएं। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

हमलावरों ने उन्हें गोली मार दी। इस बीच परिवार के बाकी सदस्य व आस-पड़ोस के लोग आक्रोशित हो उठे और हमलावर भाइयों पर ईंट, डंडे व लाठियों से हमला कर दिया। दोनों को लोगों ने इतना पीटा कि अश्वनी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अभिषेक ने भी अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।

डीसीपी गौरव राजपुरोहित, एसीपी गन्नौर गोरखपाल राणा, थाना गन्नौर प्रभारी रवि कुमार, गन्नौर क्राइम यूनिट इंचार्ज राजपाल सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। पुलिस ने घटनास्थल से एक देसी पिस्तौल, कारतूस व बाइक को भी बरामद कर लिया। पुलिस ने मृतक विजयपाल के भतीजे साेमदत्त के बयान लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Big incident in Sonipat: Two brothers shot dead old man, angry villagers beat them both to death
अगवानपुर में युवक की हत्या के बाद घटनास्थल पर पड़ा अवैध पिस्तौल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

देर रात तक पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही थी। पुलिस मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई में जुटी थी। गांव अगवानपुर में गोली चलाते हुए एक स्थान पर संदिग्ध हमलावर सीसीटीवी फुटेज में भी दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Big incident in Sonipat: Two brothers shot dead old man, angry villagers beat them both to death
बरामद अवैध पिस्तौल को देखते डीसीपी गौरव राजपुरोहित व गन्नौर क्राइम यूनिट इंचार्ज राजपाल अहलावत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

दोस्त से कहासुनी की रंजिश में हमला करने की चर्चा, परिजनों ने कुछ भी बोलने से किया मना
गांव में चर्चा है कि हमलावरों के दोस्त संग सोमदत्त की छोटी-मोटी कहासुनी हो गई थी, जिसमें दोनों पक्षों में बातचीत के बाद समझौता भी हो गया था। इसी रंजिश में दोनों भाइयों ने हमला किया है। हालांकि पीड़ित परिवार की तरफ से किसी तरह की रंजिश नहीं होने की बात कही गई है। उनका कहना है कि उनकी सीधी कोई रंजिश नहीं है। उन्हें समझ नहीं आ रहा कि इस तरह हमला किस कारण किया गया। सोमदत्त के पिता ने बताया कि उनका अभिषेक व अश्विनी से कोई झगड़ा नहीं था, लेकिन अभिषेक व अश्विनी आपराधिक प्रवृति के थे और गांव के ही लोगों को धमकियां देते रहते थे।

विज्ञापन
Big incident in Sonipat: Two brothers shot dead old man, angry villagers beat them both to death
घटनास्थल पर पहुंचे डीसीपी गौरव राजपुरोहित, डीसीपी विजय व एसीपी गोरखपाल राणा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

वारदात से पहले गांव के ही सिमरन पर भी किया था फायर
अभिषेक व उसके भाई अश्वनी पर सोमदत्त के घर पर हमला करने से पहले गांव के सिमरन नाम के युवक पर भी फायरिंग करने का आरोप है। हमले में सिमरन बाल-बाल बच गया था। इसके बाद अश्विनी व अभिषेक फायरिंग करते हुए सोमदत्त के घर घुस आए। मामले को लेकर सिमरन ने पुलिस को बताया कि वह शाम को दुकान पर जा रहा था। इसी दौरान उसे अभिषेक व अश्वनी मिले थे। सिमरन ने बताया कि अश्विनी ने उसकी शादी में गोली चलाई थी। वह मामला अदालत में विचाराधीन है। वह शीतल पेय लेने गया तो इसी दौरान दोनों भाई बाइक पर आए और उन पर गोली चला दी, जिसमें वह बचकर भाग निकला। उन्होंने पुलिस को शिकायत देकर हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कराया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed