फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Savita Punia: शादी के बंधन में बंधी भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान, दूल्हे ने शगुन में लिया केवल एक रुपया

Fri, 07 Apr 2023 09:57 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 07 Apr 2023 09:57 PM IST
विज्ञापन
Indian hockey team captain Savita Punia marries software engineer Ankit
अंकित संग शादी के बंधन में बंधी इंडिया हॉकी टीम की कप्तान सविता पूनिया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

भारतीय हॉकी टीम की कप्तान सविता पूनिया शादी के बंधन में बंध गईं। सविता पूनिया का विवाह मूलरूप से सोनीपत और कनाडा के सॉफ्टवेयर इंजीनियर अंकित के साथ हुआ है। विवाह का कार्यक्रम बुधवार को चंडीगढ़ के पार्क प्लाजा होटल में हुआ। कार्यक्रम में केवल परिवार के निजी रिश्तेदार ही शामिल हुए ।



सिरसा के गांव जोधका निवासी सविता पूनिया लंबे समय से देश विदेश में सिरसा का नाम रोशन किया है। सविता अब भारतीय हॉकी टीम की कप्तान हैं। सविता पूनिया के पिता महेंद्र पूनिया ने बताया है कि मूलरूप से सोनीपत निवासी कलाकार भाल सिंह बल्हारा के बेटे अंकित के साथ उनकी बेटी की शादी हुई है। उनका दामाद अंकित बल्हारा ने शादी में शगुन के रूप में केवल एक रुपया ही लिया है और दहेज नहीं लिया। अंकित बल्हारा चंद्रावल फिल्म के डायरेक्टर हैं।
Indian hockey team captain Savita Punia marries software engineer Ankit
अंकित संग शादी के बंधन में बंधी इंडिया हॉकी टीम की कप्तान सविता पूनिया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

अंकित बल्हारा कनाडा में बैंक में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। हालांकि सविता अभी भारत में ही रहेगी। सविता का लक्ष्य 2024 ओलंपिक है। इसलिए वह अपना खेल जारी रखेगी।

Indian hockey team captain Savita Punia marries software engineer Ankit
सविता पूनिया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

सविता पूनिया को अर्जुन अवॉर्ड भी मिल चुका है। शादी समारोह में भारतीय टीम की खिलाड़ी रजनी, दीपिका, वंदना, सुशीला, चान्नू सहित वीआईपी सदस्य ही उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian hockey team captain Savita Punia marries software engineer Ankit
अभ्यास से पहले तैयारी करती महिला हॉकी टीम कप्तान सविता पूनिया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

हॉकी में सिरसा का नाम रोशन कर चुकी हैं सविता
गांव जोधकां निवासी महेंद्र सिंह पूनिया की बेटी सविता पूनिया मौजूदा समय में भारतीय टीम की कप्तान हैं। सविता ने वर्ष 2008 में हाॅकी के अंदर खेलना शुरू किया था। गोलकीपर व कप्तान सविता के नाम अनेक रिकार्ड है।

विज्ञापन
Indian hockey team captain Savita Punia marries software engineer Ankit
सविता पुनिया - फोटो : सोशल मीडिया

टोक्यो ओलिंपिक में आस्ट्रेलिया के खिलाफ आठ पेनाल्टी कॉर्नर बचाकर ‘द ग्रेट वॉल बनी। इसके बाद सविता पूनिया को भारतीय महिला हॉकी टीम की कमान दी हुई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed