फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Farmers and youth reach Mansa to seek justice for Jhota

Sirsa News: झोटा को न्याय दिलाने मानसा पहुंचे किसान-युवा

Tue, 20 Oct 2026 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 20 Oct 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Farmers and youth reach Mansa to seek justice for Jhota
सिरसा। परविंदर सिंह झोटा के परिवार को न्याय दिलाने और नशे के कारोबार पर रोक लगाने की मांग को लेकर मानसा में चल रहे धरने में सिरसा और फतेहाबाद के किसान व युवा शामिल हुए।
विज्ञापन

भारतीय किसान एकता (बीकेई) के नेतृत्व में दोनों जिलों से निकला वाहनों का काफिला सरदूलेवाला कैचियां पर एकत्रित होने के बाद मानसा पहुंचा। धरने में नशे की बिक्री रोकने और संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग उठाई गई। बीकेई अध्यक्ष लखविंदर सिंह औलख ने कहा कि परविंदर सिंह झोटा ने युवाओं को नशे से बचाने के लिए संघर्ष किया था।
विज्ञापन

उनके परिवार को न्याय मिलना चाहिए और नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी कार्रवाई होनी चाहिए। औलख ने मांग की कि जिस क्षेत्र में नशीले पदार्थों की बिक्री होती है वहां के संबंधित पुलिस अधिकारियों, ड्रग निरीक्षकों और प्रशासनिक अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाए। नशे के सेवन या ओवरडोज से किसी युवा की मौत होने पर मामले की जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में अधिकारियों की लापरवाही या संलिप्तता सामने आने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब और हरियाणा के गांवों व शहरों में नशीली गोलियों, कैप्सूल और चिट्टे की बिक्री हो रही है।

उन्होंने पुलिस और संबंधित विभागों से नशीले पदार्थों की आपूर्ति व बिक्री पर रोक लगाने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की। सरकारी नशामुक्ति अभियानों के साथ नशीले पदार्थों की बिक्री के मामलों में जवाबदेही सुनिश्चित करना भी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed