फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Paris Olympics: स्वर्णिम पंच जड़ने को तैयार अमित, मां बोलीं- बेटा तप-तप कर हो चुका है सोना, इस बार गोल्ड लाएगा

Tue, 23 Jul 2024 01:55 AM IST
भूपेंद्र सिंह श्वेता सिंह, अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
श्वेता सिंह, अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 23 Jul 2024 01:55 AM IST
सार

अपने प्रथम गुरु से गुर सीखकर अमित पंघाल पेरिस जा रहे हैं। वह ओलंपिक में स्वर्णिम पंच जड़ने को तैयार हैं। अमित ने एक महिना ट्रेनिंग पूरी कर पेरिस का रूख कर लिया है। 

विज्ञापन
Special talk to Parents of Boxer Amit Panghal
अमर उजाला संवाददाता श्वेता सिंह से बातचीत करते अमित के माता-पिता। - फोटो : अमर उजाला

पेरिस ओलंपिक क्वालिफायर के अपने पहले ही मौके पर एक चैंपियन सरीखा खेल दिखाकर ओलंपिक टिकट हासिल करने के बाद अब अमित पंघाल पेरिस में स्वर्णिम पंच जड़ने के लिए तैयार हैं। उन्होंने हिमाचल में अपने प्रथम गुरु कोच अनिल धनखड़ के पास करीब एक माह अभ्यास किया है। उनसे जीत के गुर लेकर वह पेरिस में रिंग में उतरने वाले हैं। अमित के माता-पिता ने अमर उजाला से विशेष बातचीत में ये बातें कही हैं।



रोहतक के छोटे से गांव मायना के किसान परिवार में जन्में अमित पंघाल टोक्यो ओलंपिक में हार से सीख लेकर पेरिस ओलंपिक के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। अमित की मां उषा देवी ने बताया कि इस बार अमित ने पहले से ज्यादा मेहनत की है। बेटा अब तप-तप कर सोना बन चुका है। हमें ओलंपिक में गोल्ड की पूरी उम्मीद है।

Special talk to Parents of Boxer Amit Panghal
अमित पंघाल। - फोटो : अमर उजाला

वहीं, अमित के पिता विजेंद्र सिंह पंघाल ने कहा कि ओलंपिक में प्रतिद्वंद्वी मुक्केबाजों को हराने के लिए अमित का पूरा फोकस ट्रेनिंग पर है। टोक्यो की कमी को पेरिस में नहीं रहने दिया जाएगा। देश के लिए पदक जीतना लक्ष्य है। अमित ने हिमाचल में अभ्यास किया है। बेटा शुक्रवार देर रात वहां से लौटा है और अब पेरिस के लिए रवाना हो गया है।

Special talk to Parents of Boxer Amit Panghal
अमित पंघाल के जीते हुए कुछ पदक। - फोटो : अमर उजाला

विजेंद्र सिंह ने बताया कि अमित ने कोच अनिल धनखड़ और उनके आर्मी के कोच के पास अभी अभ्यास किया है। अनिल धनखड़ के पास से ही अमित ने बॉक्सिंग की शुरुआत की थी। अब इतने बड़े इवेंट से पहले भी वह अपने प्रथम गुरु के पास से ही जीत के गुर लेकर जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Special talk to Parents of Boxer Amit Panghal
अमित पंघाल। - फोटो : X @BFI_official

हार से सीख लेकर आगे बढ़े, बड़े टूर्नामेंट्स में नहीं मिला मौका
अमित के पिता ने कहा कि हार-जीत खेल का हिस्सा है। टोक्यो ओलंपिक में हार के बाद सभी ने अमित का हौसला बढ़ाया और अमित ने भी लगातार राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अच्छा खेला। लेकिन, दो बड़े टूर्नामेंट्स एशियन गेम्स और वर्ल्ड क्वालीफाई चैंपियनशिप में अमित को अवसर नहीं दिया गया, जहां चयन ट्रॉयल के बजाय मूल्यांकन प्रणाली से किया गया था, लेकिन फिर उन्होंने हार नहीं मानी और जब देश के लिए क्वालीफाई करने का अंतिम मौका आया और अमित को उसमें मौका मिला तो अमित ने अच्छा खेल खेला और भारत के लिए ओलंपिक का टिकट हासिल किया।

विज्ञापन
Special talk to Parents of Boxer Amit Panghal
अमित पंघाल - फोटो : ANI

ओलंपिक के बाद करेंगे अमित की शादी
मां उषा देवी ने कहा कि उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है कि बेटे का चयन देश के 117 खिलाड़ियों में हुआ है। मेहनत ही अमित के लिए सब कुछ है। अमित ने कभी भी मेहनत करने को संघर्ष नहीं माना। वहीं, अमित की शादी के सवाल पर कहा कि इस ओलंपिक के बाद बेटे की शादी करेंगे।

क्वालीफाई करने पर कोच को किया पहला फोन
मां ने कहा कि अमित ने ओलंपिक के लिए क्वालीफाई होने पर सबसे पहला फोन कोच अनिल धनखड़ को किया। इसके बाद उन्होंने अपने बड़े भाई अजय को जानकारी दी। अजय ने ही घर पर फोन करके ये खुशखबरी दी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed