Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रोहतक शूटआउट: 52 सेकंड में तड़प रहे युवकों को दो बार मारीं गोलियां, हमलावरों ने पहनी थी हुड़ी; यहां से कनेक्शन

Sun, 29 Nov 2026 04:20 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, रोहतक
अमर उजाला नेटवर्क, रोहतक Published by: Sharukh Khan Updated Sun, 29 Nov 2026 04:20 PM IST
सार

रोहतक चौहरे हत्याकांड के चौथे दिन एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि तीन हमलावरों ने हुड़ी पहन रखी थी। दो ने चेहरे नहीं ढक रखे थे। हमलावरों ने होटल में बेखौफ अंदाज में वारदात को अंजाम दिया था।

विज्ञापन
Rohtak Dhaba Shootout: Attackers Fired Twice at Victims in 52-Second CCTV Footage
Rohtak Shootout - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
रोहतक के खरावड़ स्थित मिलन ढाबा हत्याकांड को बेखौफ अंदाज में अंजाम दिया गया। वारदात के चौथे दिन 52 सेकंड का वीडियो सामने आया है। बुधवार रात 12:50 बजे पांच शूटर ढाबे में आए और टारगेट बनाकर दरवाजे के पास आगे की तरफ टेबल पर खाना खा रहे बाबा गैंग के शूटर झज्जर के डीघल निवासी विनीत, यश व रिंकू की 12 सेकंड में अंधाधुंघ गोली बरसाकर हत्या कर दी।


सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है अंदर आए तीन शूटर ने हुड़ी पहन रखी थी जबकि दो ने चेहरे नहीं ढक रखे थे। छोटे कद के आगे चल रहे हुड़ी पहनने वाले शूटर ने तुरंत निशाना लगाकर विनीत, यश व रिंकू पर फायरिंग शुरू कर दी। गोलियां लगने से तीनों नीचे गिर गए। पीछे से आए और शूटर ने भी एक-एक करके गोलियां मारीं। इसी बीच एक शूटर की नजर बेरी निवासी एमकॉम छात्र हिमांशु पर पड़ी जो भागकर सीढ़ियों के रास्ते प्रथम तल पर पहुंचा। 
Trending Videos
Rohtak Dhaba Shootout: Attackers Fired Twice at Victims in 52-Second CCTV Footage
जाह्नवी मलिक की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उसने दूसरे शूटर को बाहर से दोबारा अंदर बुलाया। शूटर ने पहले तड़प रहे विनीत, यश व रिंकू पर फिर गोलियां बरसा दीं। इसके बाद ऊपर गए और सन्नी रिटाैलिया के धोखे में हिमांशु को तलाश किया।

 
Rohtak Dhaba Shootout: Attackers Fired Twice at Victims in 52-Second CCTV Footage
जाह्नवी मलिक की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हिमांशु जैसे ही कमरे से निकल कर गैलरी में आया तो शूटर ने 15 के करीब गोलियां मारकर हिमांशु की हत्या कर दी। हालांकि, मोबाइल फोन में मौजूद सन्नी की फोटो से मिलान करने पर अहसास हुआ कि उन्होंने गलत युवक की हत्या की।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Rohtak Dhaba Shootout: Attackers Fired Twice at Victims in 52-Second CCTV Footage
रोहतक के मिलन ढाबे के चौहरे हत्याकांड, सामने आए सीसीटीवी फुटेज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

डीघल व रिटौली गांव से जुड़ा है चौहरा हत्याकांड

डीघल निवासी मन्नु ने बुधवार रात को आईएमटी थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी कि उसका चचेरा भाई रिंकू (27) गांव के युवक विनीत, हर्ष उर्फ राजू के साथ रिटौली निवासी सन्नी संग रहता था। गैंगस्टर हिमांशु उर्फ भाऊ की गांव के ही अंकित उर्फ बाबा व सन्नी के साथ पुरानी रंजिश चल रही है। 

 
विज्ञापन
Rohtak Dhaba Shootout: Attackers Fired Twice at Victims in 52-Second CCTV Footage
रोहतक के मिलन ढाबे के चौहरे हत्याकांड, सामने आए सीसीटीवी फुटेज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बुधवार रात को रिंकू, विनीत व हर्ष साथियों के साथ खरावड़ के पास मिलन ढाबे पर खाना खा रहे थे। दो गाड़ियों में सवार बदमाशों ने रिंकू, विनीत व हर्ष व बेरी निवासी हिमांशु की गोली मारकर हत्या कर दी। परिजनों का कहना है कि हिमांशु का किसी गैंग से कोई संबंध नहीं था। वह तो खाना खाने ढाबे पर आया हुआ था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed