हरियाणा के रोहतक के विजय नगर में कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी की हत्या करके शव को सूटकेस से सांपला फेंककर रात करीब 1 बजे हत्यारोपी सचिन अपने घर के लिए रवाना हुआ था। रात में घर पर रुकने के बाद वह सुबह सांपला बस स्टैंड पर शव को देखने पहुंचा था। करीब आधा घंटे तक वहां पर पुलिस और भीड़ को देखने के बाद हत्यारोपी बस में सवार होकर दिल्ली के लिए भाग गया था। इन बातों की पुष्टि पुलिस सूत्रों ने की है।
हिमानी हत्याकांड में नया खुलासा: कत्ल कर सुबह सचिन ने किया ये काम... आधे घंटे यहां रुका भी, फिर दिल्ली भागा
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक
Published by: आकाश दुबे
Updated Wed, 05 Mar 2025 05:33 AM IST
सार
Himani Narwal Murder Case: आरोपी सचिन हत्या करने के बाद हिमानी की स्कूटी, मोबाइल, लैपटॉप जेवरात और अन्य सामान लेकर दुकान पर पहुंचा था, लेकिन उसे डर हुआ कि इस तरह तो वह पकड़ा जाएगा, इसलिए उसने रात को जाकर साक्ष्य मिटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
